रायगढ़ (सृजन न्यूज)। वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ डॉयल 112 (Fase-2 Next Gen) के तहत रायगढ़ जिले के प्राप्त हुई 16 आधुनिक आपातकालीन वाहन को पुराना पुलिस लाइन, रायगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। श्री चौधरी ने कहा कि रायगढ़वासियों को अब सड़क दुर्घटना, चिकित्सा, माताओं-बहनों और बच्चों की सुरक्षा समेत किसी भी संकट की स्थिति में तेज, सुरक्षित और प्रभावी सहायता मिल सकेगी। इसे सुरक्षा और सुशासन के लिये हमारी सरकार प्रतिबद्ध बताई।
एसएसपी शशि मोहन के मार्गदर्शन पर आज पुलिस सामुदायिक भवन, पुराना पुलिस लाइन, रायगढ़ में छत्तीसगढ़ डॉयल 112 (Fase-2 Next Gen) के तहत रायगढ़ जिले के प्राप्त हुई 16 आधुनिक आपातकालीन वाहन के शुभारंभ के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में वित्त मंत्री ओपी चौधरी के साथ महापौर जीवर्धन चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह, कलेक्टर मयंक चर्तुवेदी, सीईओ अभिजीत बबन पठारे, एडिशनल एसपी अनिल सोनी, नगर निगम सभापति डिग्रीलाल साहू, नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया, पार्षदगण लक्ष्मी साहू, कमलनाथ, अशोक यादव और मुक्तिनाथ बबुआ मंचासीन रहे।
अतिथियों के स्वागत के पश्चात एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि डॉयल 112 परियोजन का विस्तार होकर जिले को 16 नये आधुनिक वाहन प्राप्त हुये है, यह जिले के लिये हर्ष की बात है। डायल-112 योजना पहले 4 सितम्बर 2018 से प्रारम्भ होकर राज्य के 16 जिलों में संचालित की जा रही थी। जिसे अब छग डायल-112 (फेज-2 नेक्स्ट जेन) के अंतर्गत इसका विस्तार कर राज्य के सभी 33 जिलों में संचालित की जा रही है। इसका लोकार्पण गत 18 मई को केंद्रीय मंत्री अमित शाह द्वारा किया गया।
फेज-2 के अंतर्गत सम्पूर्ण प्रदेश में कुल 400 इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल (ERVS) तैनात की गई है। जिसमें से रायगढ़ जिले को 16 इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल आबंटित हुआ है। इन अत्याधुनिक वाहनों में PTZ कैमेरा, डैश कैमेरा, GPS डिवाइस, MDT(Mobile Data Terminal), स्मार्ट मोबाईल फोन जैसे आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे घटनास्थल पर त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके। इस एकीकृत व्यवस्था के माध्यम से पुलिस, चिकित्सा सेवा, अग्निशमन सेवा, आपदा प्रबंधन, चाइल्ड हेल्पलाईन, महिला हेल्पलाईन तथा नेशनल हाइवे सेवाओं को आपातकालीन नम्बर 112 से जोड़ा गया है, जिससे नागरिको को एक ही प्लेटफार्म पर सभी आपातकालीन सुविधा उपलब्ध हो सके। पूरी प्रणाली के संचालन हेतु रायपुर में अत्याधुनिक कमान कंट्रोल सेंटर C4 स्थापित किया गया है।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शासन की महत्वकांक्षी योजना में एक बताया जिसमें केबिनेट में बड़ा निर्णय लेते हुए इस प्रोजेक्टर को आगे विस्तार किया जो आज ग्राउंड पर दिख रहा है, इसमें पुलिस तत्काल रिस्पांस करेगी । इस प्रोजेक्ट से पुलिस को सहायता मिलेगी तथा आमजन को सीधा लाभ मिलेगा। ओपी चौधरी ने पुलिस प्रशासन को बधाई दी गई। कार्यक्रम में अतिथियों ने C.G. डॉयल 112 के आधुनिक आपातकालीन वाहन ERV को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया ।
ओपी ने अत्याधुनिक 16 आपातकालीन वाहनों को दिखाई हरी झंडी
2





