कोसा बुनकर संघ के पूर्व अध्यक्ष रोशन लाल देवांगन का निधन

by SUNIL NAMDEO
0 comments

प्रेस क्लब ने जताया शोक

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। कोसा बुनकर संघ और देवांगन समाज के पूर्व अध्यक्ष रोशन लाल देवांगन नहीं रहे। बीती दरमियानी रात लगभग 3 बजे उनका निधन हो गया। वे 71 वर्ष के थे।

rl
previous arrow
next arrow

शहर की पुरानी बस्ती स्थित नया गंज कोष्टा पारा समलेश्वरी मंदिर के पास रहने वाले रोशन लाल मिलनसार और समाजसेवी प्रवृत्ति के थे। देवांगन समाज के उत्थान और विकास में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। रोशन लाल अपने पीछे 4 बेटे विकास देवांगन, प्रीतम देवांगन, देवेश देवांगन, मोहनीश देवांगन और 5 बेटी समेत भरे पूरे परिवार को रोते बिलखते छोड़ गए हैं। श्री देवांगन का अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे सर्किट हाउस रोड स्थित मुक्तिधाम में होगा।

balaji
previous arrow
next arrow

प्रेस क्लब अध्यक्ष हेमंत थवाईत और सचिव नवीन शर्मा ने हर्ष न्यूज के वीडियो जर्नलिस्ट देवेश देवांगन के पिताश्री रोशन लाल देवांगन के देहावसान पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार को सम्बल प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की है।

Related Posts