रायगढ़ में फिर दिखी गंगा जमुनी तहजीब, गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन ने खोला प्याऊ

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। बिला शुबा किसी प्यासे को पानी पिलाने से बड़ा कोई और सवाब का काम नहीं है। गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन के द्वारा इस काम की शुरुवात की गई है और बड़े बड़े काम, इसी तरह के छोटे छोटे काम करने से शुरुवात होती है। यह कहना है – जननायक रामकुमार अग्रवाल चौक में गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन के द्वारा शुरू की गई प्याऊ के शुभारंभ मौके पर वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी का।  

rl
previous arrow
next arrow

   उन्होंने संस्था की तारीफ करते हुए यह भी कहा कि जिस तरह से संस्था द्वारा इस गर्मी में लोगों को पानी पिलाने जैसे नेक काम की शुरुवात की गई इससे जाहिर होता है कि संस्था इंसानी दुख दर्द को लेकर कितनी सजग और संवेदनशील है। बता दें कि गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन के द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों को शीतल पेयजल पिलाने की कि मंशा से स्थानीय जन जननायक रामकुमार अग्रवाल चौक में शीतल पेयजल की व्यवस्था कराई गई है। रविवार को इस प्याऊ का शुभारंभ किया गया।

balaji
previous arrow
next arrow

   इस मौके पर विशेष तौर पर वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी सहित नगर पालिक निगम के नेता प्रतिपक्ष सलीम नियरिया, राज्य हज कमेटी के सदस्य गुलाम रहमान खान, पार्षद लक्ष्मी साहू, पार्षद आरिफ हुसैन, पार्षद मोहम्मद नवाब, दरगाह हजरत बाबा इंसान अली रहमतुल्लाह अलैह के सह सचिव गुलाम रसूल खान, जिला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष असलम खान, छग आल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन के बिलासपुर संभाग प्रभारी शेख अतहर हुसैन, सद्भावना सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नीलकंठ साहू की उल्लेखनीय उपस्थिती थी.

                    कार्यक्रम में हाजी मुंशी रजा, डॉ. अनीस खान डॉ. कलीम, इमरान आलम खान, मोहम्मद शमशीर, रफीक खान साबरी, मोहम्मद शमीम, मोहम्मद अशफाक कादरी, कान्हा यादव आदि उपस्थित रहे. कार्यक्रम के अंत में गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन रायगढ़ के अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह वारसी ने आभार प्रदर्शन किया.

Related Posts