महिला क्रिकेट में बड़ी सफलता : छग की संभावित टीम ने रूखसाना और वीरता का चयन

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। बीसीसीआई द्वारा महिला क्रिकेट को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। महिला सीनियर एवं अंडर 23 चैलेंजर ट्रॉफी के लिए छत्तीसगढ़ की संभावित टीम में रायगढ़ की रूखसाना खातून एवं वीरता चौहान का चयन हुआ है।

rl
previous arrow
next arrow

        जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि अंडर 23 एवं महिला टीम के चयन हेतु 5 टीमों का गठन किया गया है। इसमें इस्ट जोन, रेस्ट जोन, नार्थ जोन व साउथ जोन, सेन्ट्रल जोन टीम बनाई गई है। वीरता और रूखसाना का इस्ट जोन के लिए चयन किया गया है। जो संभावित टीम में मैच खेलेंगी। यह टी 20 के आधार पर खेला जाएगा। प्रत्येक टीम 4 मैच खेलेगी। प्रदर्शन के आधार पर छत्तीसगढ़ की अंडर 23 व सीनियर महिला टीम का गठन होगा। ये मैच भिलाई के कल्याण कॉलेज मैदान और सेक्टर 10 मैदान में खेले जाऐंगे।

balaji
previous arrow
next arrow

              इनके चयन पर इस शानदार सफलता पर अध्यक्ष संतोष पाण्डेय, सचिव रामचन्द्र शर्मा, किशोर पटनायक, पंकज बोहिदार, संतोष मिश्रा, महेश्वर मिश्रा, जफरउल्लाह सिद्धीकी, वरिष्ठ अम्पायर विशाल सिंघानिया, महेश वर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष शर्मा, महेन्द्र साव, राजा गोरख, अभिषेक गुप्ता, शानू भयानी, हिमांशु चावड़ा, महेश दधिची, चंद्रेश यादव, संतोष गुप्ता ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए आने वाले मैचों हेतु शुभकामनाएं दी है।

Related Posts