जूटमिल और किरोड़ीमल नगर के 20 फर्मों पर कोटपा एक्ट का टूटा कहर

by SUNIL NAMDEO
0 comments

तंबाखू नियंत्रण कानून के तहत 3490 रुपए का लगा जुर्माना

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। “सही दवा और शुद्ध आहार, यही है छत्तीसगढ़ का आधार” थीम अभियान के तहत आज जूटमिल रायगढ़ और किरोड़ीमल नगर क्षेत्र में विशेष रूप से जांच की गई। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू नियंत्रण कानून (कोटपा अधिनियम) के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए 20 फर्मों पर कुल 3490 रुपये का जुर्माना लगाया गया। साथ ही आम नागरिकों और व्यापारियों को तंबाकू उत्पादों के दुष्प्रभाव एवं कानून के प्रावधानों के बारे में जागरूक किया गया।

rl
previous arrow
next arrow

              उल्लेखनीय है कि लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा प्रदेशभर में 15 दिवसीय सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान आगामी 11 मई तक संचालित किया जाएगा।

balaji
previous arrow
next arrow

Related Posts