ओपी जिंदल विद्यालय का परीक्षा परिणाम रहा शानदार

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow


रायगढ़ (सृजन न्यूज)। ओपी जिंदल विद्यालय तराईमाल के छात्र-छात्राओं ने कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विभिन्न विषयों में विद्यार्थियों ने न केवल उच्च अंक प्राप्त किए, बल्कि कई विषयों में शत-प्रतिशत अंक लाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
                             आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (A.I.) में चांदनी तिग्गा ने 100 में से 100 अंक प्राप्त कर इतिहास रचा। वहीं हिंदी में विद्या गुप्ता ने 99 अंक, सोशल साइंस में उन्नति प्रधान ने 98 अंक और संस्कृत में सत्यम प्रजापत व मनप्रीत सिंदुरिया ने 96-96 अंक हासिल किए। अंग्रेजी विषय में अन्या सिंह और रौनक रंजन ने 93-93 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान प्राप्त किया। सोनाली प्रधान ने गणित में 92 और विज्ञान में 91 अंक प्राप्त कर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया।
                           विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया है। प्राचार्या अलका गोडबोले ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह परिणाम बच्चों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का फल है। अभिभावकों ने भी स्कूल के शैक्षणिक वातावरण और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया है। यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनी है।

You may also like

Leave a Comment