कृषि विभाग में पत्रकार और अधिवक्ता से हुज्जतबाजी करना आरईओ के लिये बना जी का जंजाल

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

कलेक्टर ने डीडीए को तत्काल 4 बिंदुओं पर प्रमाणिक रिपोर्ट देने और आरईओ को कारण बताओ नोटिस किया जारी

सारंगढ़-बिलाईगढ़ (सृजन न्यूज)। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने सारंगढ़ के उप संचालक कृषि (डीडीए) कार्यालय में 16 अप्रैल को हुए मारपीट की घटना पर संज्ञान लिया है और उप संचालक को घटना की सत्यता एवं वास्तविक स्थिति की जानकारी 4 बिंदुओं पर विस्तृत एवं तथ्यात्मक जांचकर तत्काल प्रमाणिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

        इसी प्रकार कलेक्टर ने मारपीट में शामिल आरईओ प्रवीण पटेल को उनके इस कृत्य के लिए सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के उल्लंघन पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है और उन्हें पत्र प्राप्ति के 3 दिवस के भीतर अपना तथ्यात्मक स्पष्टीकरण अपने (कलेक्टर के) समक्ष स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया है।

यही नहीं निर्धारित समय अवधि में उत्तर प्राप्त न होने अथवा जवाब असंतोषजनक पाए जाने की स्थिति में कलेक्टर कार्यालय सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा एक पक्षीय कार्रवाई की जाएगी।

You may also like

Leave a Comment