सितंबर माह का राशन अब मिलेगा 15 अक्टूबर तक

by SUNIL NAMDEO
0 comments

अक्टूबर के खाद्यान्न वितरण की समय-सीमा 30 अक्टूबर तक बढ़ी, कलेक्टर ने उचित मूल्य दुकानों में पर्याप्त भंडारण और पात्र हितग्राहियों को समय-सीमा में राशन वितरण के दिए निर्देश

सारंगढ़–बिलाईगढ़ (सृजन न्यूज)। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सितंबर एवं अक्टूबर 2026 के खाद्यान्न वितरण की समय-सीमा बढ़ाई गई है। शासन के निर्देशानुसार सितंबर माह के लिए जारी खाद्यान्न का वितरण अब 15 अक्टूबर 2026 तक तथा अक्टूबर माह के लिए जारी खाद्यान्न का वितरण 30 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा।

rl
previous arrow
next arrow

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने शासन के निर्देशों के अनुरूप जिले की समस्त शासकीय उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर पात्र हितग्राहियों को उनकी पात्रतानुसार खाद्यान्न एवं अन्य राशन सामग्री का वितरण पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

balaji
previous arrow
next arrow

कलेक्टर ने उचित मूल्य दुकान संचालकों को निर्देशित किया है कि राशन वितरण में पात्र हितग्राहियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और शासन द्वारा बढ़ाई गई समय-सीमा का लाभ सभी संबंधित हितग्राहियों को मिले। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भी सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न के भंडारण एवं वितरण की सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Related Posts