रोजगार मेले में 8720 रिक्त पदों पर रोजगार का अवसर, पंजीयन प्रारंभ

by SUNIL NAMDEO
0 comments

7 और 8 अक्टूबर को रायपुर में होगा राज्य स्तरीय रोजगार मेला, 36 नियोजकों ने दी रिक्त पदों की जानकारी

सारंगढ़-बिलाईगढ़ (सृजन न्यूज)। कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 7 एवं 8 अक्टूबर को सरदार बलबीर सिंघ जुनेजा इंडोर स्टेडियम, बूढ़ापारा रायपुर में राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए ई-रोजगार पोर्टल के माध्यम से पंजीयन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।
                  जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि राज्य स्तरीय रोजगार मेले के लिए विभिन्न कंपनियों एवं नियोजन संस्थाओं से अब तक 36 नियोजकों के माध्यम से कुल 8720 रिक्त पदों की जानकारी प्राप्त हुई है। इन सभी रिक्तियों को ई-रोजगार पोर्टल पर प्रदर्शित किया जा रहा है। रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थी पोर्टल पर उपलब्ध रिक्तियों की जानकारी प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक योग्यता एवं रुचि के अनुरूप रोजगार के अवसरों के लिए पंजीयन कर सकते हैं।
         उन्होंने जिले के रोजगार इच्छुक युवाओं से अपील की है कि वे समय रहते ई-रोजगार पोर्टल पर पंजीयन कर राज्य स्तरीय रोजगार मेले में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाएं। रोजगार मेले से संबंधित विस्तृत जानकारी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, सारंगढ़-बिलाईगढ़ से प्राप्त की जा सकती है।

rl
previous arrow
next arrow

Related Posts