सरपंच ने सेजेस स्कूल में जड़ा ताला, पुलिस ने किया अपराध दर्ज

by SUNIL NAMDEO
0 comments

सरकारी कामकाज में खलल डालने वाले जनप्रतिनिधि और साथी फंसे कानूनी पचड़े में

सारंगढ़-बिलाईगढ़ (सृजन न्यूज)। स्वामी आत्मानंद (सेजेस) स्कूल बालपुर में विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने के मामले में पुलिस ने बीईओ बिलाईगढ़ की शिकायत पर ग्राम पंचायत बालपुर के उपसरपंच कैलाश राय एवं अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा, निर्बाध पठन-पाठन एवं शैक्षणिक वातावरण बनाए रखना प्राथमिकता है। साथ ही शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही निरंतर की जाएगी।

rl
previous arrow
next arrow

              दरअसल, यह मामला गत 19 अगस्त का है। प्राप्त शिकायत के अनुसार।उपसरपंच कैलाश राय अपने अन्य सदस्यों के साथ विद्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया गया, जिससे विद्यालय पहुंचे विद्यार्थियों को करीब आधे घंटे तक स्कूल भवन के बाहर रहना पड़ा। शिकायत में विद्यार्थियों को प्रदर्शन में शामिल होने के लिए बाध्य करने का भी आरोप लगाया गया है।

balaji
previous arrow
next arrow

                           घटना के कारण विद्यार्थियों की नियमित शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हुईं तथा उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ा। विद्यालय प्रशासन और ग्राम पंचायत के सरपंच द्वारा विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं शैक्षणिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मामले की सूचना प्रशासन को दी गई। मामले में प्राप्त लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 126(2), 221 एवं 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।

Related Posts