कोलंबिया में लहराया तिरंगा : भारतीय टीम ने कनिष्क, रिद्धेश, ऋषित, श्रेष्ठ और स्वरित ने जीते 5 गोल्ड मेडल

by SUNIL NAMDEO
0 comments

ओपी चौधरी ने बधाई देकर कहा – यह है नया भारत

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री एवं विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी ने कोलंबिया में आयोजित 56वें अंतरराष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड (IPhO) 2026 में 5 स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम को हार्दिक बधाई दी हैं।

rl
previous arrow
next arrow

                    ओपी चौधरी ने इस उपलब्धि पर कहा यह पूरे राष्ट्र के लिए गौरव का स्वर्णिम पल है। कनिष्क जैन, रिद्धेश अनंत बेंडाले, ऋषित गर्ग, श्रेष्ठ सुरैया एवं स्वरित जोशी ने बुकरामांगा, कोलंबिया में 4 से 12 जुलाई 2026 तक चली प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर न केवल व्यक्तिगत उत्कृष्टता हासिल की है, बल्कि विश्व पटल पर राष्ट्र का मान भी बढ़ाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। हमारे इन पांचों युवाओं ने दुनिया के 90 से अधिक देशों के प्रतिभागियों के बीच भारत की वैज्ञानिक क्षमता का परचम लहराया है। यह उपलब्धि ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020′ और स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया’ जैसे अभियानों की सफलता का प्रमाण है।

balaji
previous arrow
next arrow

            वित्त मंत्री ने प्रदेश के युवाओं से अपील करते हुए कहा कि कनिष्क, रिद्धेश, ऋषित, श्रेष्ठ और स्वरित जैसे युवा ही विकसित भारत 2047 के वास्तविक निर्माता हैं। छत्तीसगढ़ सरकार भी प्रदेश में विज्ञान शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। अटल टिंकरिंग लैब से लेकर मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना तक हम हर कदम पर युवाओं के साथ खड़े हैं। ओपी चौधरी ने टीम के मेंटर्स, कोच और सभी पांचों छात्रों के माता-पिता को भी बधाई देते हुए कहा कि एक बच्चे की सफलता के पीछे परिवार और शिक्षक का सबसे बड़ा योगदान होता है। आप सबने देश को ये होनहार वैज्ञानिक दिए हैं। ये 5 पदक 140 करोड़ भारतीयों के सम्मान के प्रतीक हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि ये युवा आने वाले समय में भारत को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

Related Posts