स्कूल-हॉस्टल निर्माण में गड़बड़ी को देख कलेक्टर का बिगड़ा मिजाज, ठेकेदार और इंजीनियर्स को दी जमकर तड़ी

by SUNIL NAMDEO
0 comments

सारंगढ़ बिलाईगढ़ (सृजन न्यूज)। कलेक्टर पदमिनी भोई ने बुधवार को सरिया पहुंचकर वहां बन रहे लाखों रुपए के हायर सेकेंडरी स्कूल बिल्डिंग एवं कन्या हॉस्टल का निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल भवन के प्रत्येक कक्षा का जनप्रतिनिधियों, अफसरों, ठेकेदारों एवं स्कूल प्रशासन की उपस्थिति में बारीकी से निरीक्षण किया। जहां ठेकेदार एवं इंजीनियर के कार्य में कमी को देखकर कलेक्टर ने कड़ी फटकार लगाई।

rl
previous arrow
next arrow

                                   कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि स्कूल, हॉस्टल निर्माण में गुणवत्ता में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। यदि आपके घर ऐसा काम हुआ होता तो आप किया करते। इसी तरह कलेक्टर ने कन्या हॉस्टल भवन का निरीक्षण किया। वहां भी काफी खामियां मिलने पर ठेकेदार और हॉस्टल विभाग के अधिकारी को फटकार लगाई। विदित हो कि नगर पंचायत सरिया में वित्त मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक ओपी चौधरी के द्वारा यहां के वर्षों पुरानी मांग एवं कल्पना के अनुरूप कार्य किया जा रहा है।

balaji
previous arrow
next arrow

   इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने नगर पंचायत सरिया सीएमओ को मौके पर ही निर्देश दिए कि नगर पंचायत सरिया में जितने भी विकास निर्माण कार्य हो रहा हैं सभी निर्माण कार्यों में ठेकेदारों और संबंधित इंजीनियरों को तलब करने का निर्देश दिया है। इसके लिए तैयारी प्रारंभ हो गई है। निश्चित ही कलेक्टर के सरिया दौरा को लेकर ठेकेदारों और इंजीनियरों में हड़कंप मचा है। कलेक्टर पदमिनी भोई ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि, घटिया निर्माण करने वाले एजेंसियों के ऊपर कार्रवाई की जाएगी।   

            उल्लेखनीय है कि हायर सेकेंडरी स्कूल सरिया का नवीन भवन का भूमिपूजन वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया था।

Related Posts