रास रानी ग्रुप ने धमाल मचाया, गरबा की धुन पर निहाल होकर थिरके लोग
रायगढ़ (सृजन न्यूज)। अंचल की अग्रणी सामाजिक संस्था रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल ने विगत 19 अक्टूबर को होटल श्रेष्ठा में ‘रॉयल गरबा 2026 का भव्य आयोजन किया। शाम 7 बजे से शुरू होने वाला यह कार्यक्रम पारंपरिक भारतीय संस्कृति, बॉलीवुड संगीत, आकर्षक प्रतियोगिताओं और पारिवारिक मनोरंजन का यादगार आयोजन रहा। वहीं गरबा के मधुर गीत संग अपनों के साथ थिरकते हुए कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
पूजा-अर्चना से प्रारंभ – यादगार रॉयल गरबा का आयोजन माता की पूजा अर्चना से प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वित्त मंत्री ओपी चौधरी और उनकी अर्द्धागिंनी अदिति चौधरी व विशिष्ट अतिथि एसएसपी शशिमोहन सिंह उनकी अर्द्धागिंनी रेखा सिंह, विशिष्ट अतिथि रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3261 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटे आलम सिह रूपरा, फर्स्ट महिला रोटे हरपाल रूपरा ,प्रोग्राम डायरेक्टर सुशील रामदास अग्रवाल, प्रोग्राम चेयरमैन आशीष महमिया, अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, सचिव अंकित कलानोरिया सहित शहर के अनेक गणमान्य लोगों ने शिरकत कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाए।वहीं वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रॉयल के सदस्यों को शानदार आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि हमारे भारतीय संस्कृति सनातन के अनुरुप आयोजन किया। उन्होंने पूरे छत्तीसगढ़ और देशवासियों को नवरात्रि महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और कहा कि माँ हम सबको शक्ति प्रदान करें जिससे हमारे देश का विकास हो। इसी तरह एसएसपी शशिमोहन सिंह ने भी रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल के सदस्यों को शानदार आयोजन के लिए बधाई दी और नवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटे आलम सिंह रुपरा ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए रॉयल के सभी सदस्यों को बधाई दी। इसी तरह पीडीजी रोटे हरजीत सिंह होरा, डीजीई रोटे भानु प्रताप चौधरी, एजी रोटे आशीष अग्रवाल, रोटेरियन सोमनाथ अग्रवाल, अदिति चौधरी एवं रोटेरियन भारती सालुंके सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
मेहनत रंग लाई – प्रोग्राम डायरेक्टर सुशील रामदास ने कहा कि पारिवारिक माहौल में हजारों लोगों ने माता के इस रास गरबे का भरपूर आनंद लिया जो सभी के लिए एक यादगार महोत्सव बन गया। सभी सहयोगियों को विशेष बधाई और हृदय से धन्यवाद। सभी को मेहनत रंग लाई है जो हर किसी के लिए यादगार बन गया है। इसी तरह अध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने कहा कि सांस्कृतिक विरासत को जोड़ने के लिए हमने कार्यक्रम का आयोजन बेहद ही पारिवारिक माहौल में किया गया। इसमें सबका सकारात्मक सहयोग मिला जिसके लिए पूरी टीम बधाई के पात्र हैं।
रूपाली जग्गा के मधुर गीत संग थिरके लोग –
कार्यक्रम में बॉलीवुड की लोकप्रिय गायिका रुपाली जग्गा, जिन्हें ‘द शकीरा ऑफ इंडिया’ के नाम से भी जाना जाता है शिरकत कीं। उन्होंने अपनी शानदार गायकी से समां बांधते हुए एक से बढ़कर एक मधुर गरबा भजन गीतों से रंग बिरंगी रोशनी व खूबसूरत डेकोरेशन के साथ प्रस्तुति दीं तो शहरवासी एवं प्रतिभागी टीम के सभी सदस्यगण भी निहाल होकर झूमे जिससे कार्यक्रम में चार चाँद लग गया। वहीं मुंबई की डीजे सोनल अपनी धमाकेदार डिस्को डांडिया प्रस्तुति ने गरबा प्रेमियों का उत्साह बढ़ाया। दास साउंड के साथ लाइव म्यूजिक और एंकर शिवम के मंच संचालन शैली ने हर किसी का दिल जीत लिया।
जूरी सदस्यों की रही विशेष भूमिका – प्रतियोगिताओं को रोचक और प्रतिस्पर्धात्मक बनाने में प्रतिष्ठित जूरी सदस्य फर्स्ट लेडी आरआईडी 3261 हरपाल रूपरा, नेहा जैन (रायपुर कॉस्मो डिवास), प्रियंका गुप्ता (रायपुर एलिगेंस), अनिता अग्रवाल (रायपुर क्वीन) एवं रुचि मग्गू (फाउंडर, अजरा एग्जीबिटीज) की विशेष भूमिका रही। मंच संचालन डॉ. मनीष बेरीवाल एवं राहुल अग्रवाल ने किया।
विजयी प्रतिभागियों को मिला पुरस्कार – गरबा महोत्सव के अंतर्गत विविध प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थी। इसके अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ गरबा समूह प्रथम पुरस्कार – रास रानी ग्रुप, उपविजेता -नव शक्ति ग्रुप। विशेष पुरस्कार- सर्वश्रेष्ठ थीम – गरबा फ्रीक्स। सर्वश्रेष्ठ परिधान – माँ अम्बे ग्रुप, सर्वश्रेष्ठ प्रवेश (एंट्री) – जैन जी ग्रुप, व्यक्तिगत सम्मान रॉयल किंग-पंकज वाधवानी, रॉयल क्वीन – रूबी देवनाथ। एनर्जी किंग -लकी वाधवानी, एनर्जी क्वीन – ऋतु। सर्वश्रेष्ठ रॉयल किड – कृषा अग्रवाल, सर्वश्रेष्ठ परिधान युगल (कपल) -प्रिया जैन और नितेश जैन सर्वश्रेष्ठ को मिला।








