भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन कौंसिल के निपेन्द्र बने रायगढ़ अध्यक्ष

by SUNIL NAMDEO
0 comments

मजदूरों के अधिकारों की रक्षा और सामाजिक न्याय के लिए करेंगे कार्य

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन कौंसिल ने संगठनात्मक विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए निपेन्द्र कुमार सिंह को रायगढ़ जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति से जिले में संगठन को मजबूत बनाने और श्रमिकों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने की दिशा में नई पहल होने की उम्मीद है। दरअसल, छत्तीसगढ़ राज्य प्रभारी एवं संगठन के पदाधिकारियों की अनुशंसा पर निपेन्द्र कुमार सिंह को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। उनकी जिम्मेदारी जिले में श्रमिकों को संगठित करना तथा उनके अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए सक्रिय रूप से कार्य करना होगा।

rl
previous arrow
next arrow

श्रमिक समस्याओं का समाधान है प्राथमिकता

balaji
previous arrow
next arrow

जिला अध्यक्ष के रूप में निपेन्द्र कुमार सिंह श्रमिकों की समस्याओं को संबंधित विभागों एवं अधिकारियों तक पहुंचाने, उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा जरूरतमंद मजदूरों को न्याय दिलाने की दिशा में प्रयास करेंगे। संगठन का उद्देश्य संगठित एवं असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों के हितों की रक्षा करना, उनके साथ होने वाले शोषण के विरुद्ध आवाज उठाना तथा उन्हें सम्मान, समान अवसर व सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रयास करना है।

संगठन के विस्तार पर रहेगा विशेष जोर

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष से अपेक्षा है कि वे संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करते हुए जिले में संगठन का विस्तार करेंगे। साथ ही, श्रमिक कल्याण, सामाजिक न्याय और मजदूरों की समस्याओं के निराकरण को प्राथमिकता देंगे। निपेन्द्र कुमार सिंह की नियुक्ति को जिले में श्रमिकों की आवाज को मजबूत करने और उनके हितों के लिए संगठित प्रयासों को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Posts