गंज चौक दुर्गा समिति के डांडिया में जमकर थिरकीं बेटियां

by SUNIL NAMDEO
0 comments

खरसिया/रायगढ़ (सृजन न्यूज)। अंचल की धर्म नगरी खरसिया में नवरात्रि के पावन पर्व पर पूरा नगर दुल्हन की तरह सजा है। जगह-जगह आकर्षक झांकियां बनी हुई है, भंडारी लगाए जा रहे हैं। हजारों लोगों की भीड़ प्रतिदिन माता के दर्शन करने आ रही है। इसी बीच गंज चौक दुर्गा समिति में बच्चों ने आकर्षक डांडिया का कार्यक्रम रखा, जिसमें उनकी शानदार प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।बच्चों ने इसके लिए भरपूर तैयारी की थी।

rl
previous arrow
next arrow

      गरबा की धुन पर जमकर थिरकने वालियों में निष्ठा शर्मा, सृष्टि गर्ग, शगुन अग्रवाल, रानी गर्ग, साक्षी शर्मा, आद्या अग्रवाल और सुहानी साहू प्रमुख रूप से शामिल थीं। समिति ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

balaji
previous arrow
next arrow

Related Posts