दुर्गा उत्सव में ट्रैफिक व्यवस्था के लिए तत्काल वैकल्पिक इंतजाम करे प्रशासन : प्रकाश निगानिया

by SUNIL NAMDEO
0 comments

इमरजेंसी के समय हो सकती है बड़ी दिक्कत फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस के घुसने की जगह नहीं, जनता से अपील—चारपहिया वाहनों का इस्तेमाल कम करें, पैदल या दोपहिया से पहुंचे दुर्गा पंडाल

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहर में दुर्गा उत्सव के लिए चौक-चौराहों और प्रमुख मार्गों पर आकर्षक पंडाल एवं विद्युत सज्जा की गई है। पूरा शहर दुल्हन की तरह सजधज कर तैयार है। कल से आगामी 4 दिनों तक दुर्गा पंडालों में दर्शन और मेले के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में यातायात व्यवस्था को लेकर तत्काल प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है।

rl
previous arrow
next arrow

समाजसेवी प्रकाश निगानिया ने कहा कि शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर पंडाल स्थापित होने और सड़कों की सीमित चौड़ाई के कारण अभी से जाम की स्थिति बनने लगी है। भीड़ बढ़ने पर किसी आपात स्थिति में फायर ब्रिगेड तो दूर, छोटी एंबुलेंस का निकलना भी मुश्किल हो सकता है। उन्होंने जिला प्रशासन एवं यातायात पुलिस से आग्रह किया कि तत्काल वैकल्पिक मार्गों, व्यवस्थित पार्किंग और ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। आवश्यकता के अनुसार शाम के समय चारपहिया वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने पर भी विचार किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी न हो और आपातकालीन सेवाएं निर्बाध रूप से संचालित हो सकें।

balaji
previous arrow
next arrow

प्रकाश निगानिया ने शहरवासियों से अपील की कि संभव हो तो दुर्गा पंडालों के दर्शन के लिए पैदल अथवा दोपहिया वाहन से पहुंचें। इससे यातायात का दबाव कम होगा और लोग शहर में सजे भव्य पंडालों, आकर्षक विद्युत सज्जा एवं उत्सवी माहौल का भरपूर आनंद ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि दुर्गा उत्सव आस्था, उल्लास और शहर की सुंदरता का पर्व है। प्रशासन की बेहतर व्यवस्था और नागरिकों के सहयोग से ही यह आयोजन सुरक्षित, सुगम और यादगार बन सकेगा।

Related Posts