नुआखाई पर्व है किसानों की मेहनत, नई फसल और समृद्धि से जुड़ा महत्वपूर्ण त्यौहार : विष्णुदेव साय

by raigarhmanoj@gmail.com
0 comments

मुख्यमंत्री ने कोलता समाज के नुआखाई भेंटघाट में की 80 लाख के सामुदायिक भवनों की घोषणा, प्रतिभावान विद्यार्थियों का बढ़ाया हौसला

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। रायगढ़ के शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में आयोजित कोलता समाज के नुआखाई भेंटघाट एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। समाज के लोगों ने गज माला पहनाकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने मां रणेश्वरी रामचण्डी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम कोतरलिया के चंडी डोंगरी में सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन के लिए 30 लाख रुपये तथा नगर पंचायत पुसौर में कोलता समाज के मंगल भवन के लिए 50 लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही बाउंड्रीवॉल निर्माण की भी घोषणा की।
                                   मुख्यमंत्री श्री साय ने नुआखाई पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह किसानों की मेहनत, नई फसल और समृद्धि से जुड़ा महत्वपूर्ण त्योहार है। प्रदेश सरकार किसानों की खुशहाली के लिए निरंतर काम कर रही है और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए केलो परियोजना का कार्य प्रारंभ हुआ है, जो इस अंचल के लिए वरदान साबित होगी। सरकार ने 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की नई परियोजनाएं शुरू की हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश में प्रतिदिन लगभग 1600 आवासों का निर्माण किया जा रहा है।

rl
previous arrow
next arrow

कोलता समाज की गौरवशाली संस्कृति और परंपराएं है प्रेरणास्रोत – ओपी चौधरी

balaji
previous arrow
next arrow

प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने कहा कि पुसौर, सरिया से लेकर तमनार, लैलूंगा और धरमजयगढ़ तक कोलता समाज के लोग अपनी ईमानदारी, सज्जनता और संस्कारों के लिए पहचाने जाते हैं। समाज की गौरवशाली संस्कृति और परंपराएं सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को शिक्षा, रोजगार, उद्यमिता और प्रतियोगी परीक्षाओं में आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने समाज के युवाओं को आईआईटी, दिल्ली विश्वविद्यालय और प्रशासनिक सेवाओं तक पहुंचने तथा डॉक्टर, इंजीनियर और उद्यमी बनकर समाज का गौरव बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। वित्त मंत्री ने बेलरिया में विधायक निधि से 25 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन बनवाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि समाज और क्षेत्र की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे।

रत्थू गुप्ता ने दिया धन्यवाद

कोलता समाज के संभागीय अध्यक्ष रत्थू गुप्ता ने कहा कि नुआखाई केवल पर्व नहीं, बल्कि समाज की परंपरा और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री और उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह में समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, शिक्षा को बढ़ावा देने, सामाजिक एकजुटता और क्षेत्र के विकास के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया।

Related Posts