प्राथमिक शाला कुरमापाली के बीच बस्ती में उत्साहपूर्वक मनाया गया कहानी उत्सव
रायगढ़ (सृजन न्यूज)। विकासखंड रायगढ़ के अंतर्गत प्राथमिक शाला कुरमापाली के बीच बस्ती में कहानी उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में कहानी सुनने-सुनाने की रुचि विकसित करना, उनकी कल्पनाशीलता, अभिव्यक्ति कौशल एवं भाषा संबंधी दक्षताओं को बढ़ावा देना तथा शिक्षा के प्रति समुदाय की सहभागिता सुनिश्चित करना रहा।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की सरपंच गायत्री साव, पंचगण, पालकगण और गांव के गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही विकासखंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार पटेल बीआरसी मनोज कुमार अग्रवाल, संकुल प्राचार्य हितेन्द्र सिंह पटेल, संकुल समन्यक राजकमल पटेल तथा संकुल केंद्र तारापुर अंतर्गत प्राथमिक शालाओं के प्रधान पाठक पद्मलोचन चौधरी, गंगाराम चौहान, ईश्वर प्रसाद पटेल, किरणलता लकड़ा, मंजूलता नायक, गौरी पटेल, हरिप्रिया पटेल, शिक्षक सौरभ पटेल राजकुमार पटेल, भूपेन्द्र सिदार संस्कार शिक्षक विवेक व अन्य शिक्षकों ने अपनी सहभागिता से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
कहानी उत्सव के माध्यम से बच्चों को सहज, रोचक एवं आनंददायी वातावरण में सीखने के अवसर प्रदान किए गए। इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि बच्चों की शिक्षा केवल विद्यालय तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें पालकों, जनप्रतिनिधियों एवं पूरे समाज की सक्रिय भागीदारी भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कहानी उत्सव ने विद्यालय और समुदाय के बीच समन्वय की एक सुंदर मिसाल प्रस्तुत की तथा बच्चों में सीखने की रुचि जगाने की दिशा में सार्थक पहल की।








