कोतरा रोड बाईपास में ऑक्सीजोन निर्माण को हरी झंडी देकर ओपी ने निभाया जनता से किया वादा

by SUNIL NAMDEO
0 comments

गजाननपुरम कॉलोनीवासियों की मांग हुई पूरी, ट्रांसफार्मर यार्ड की जगह हरियाली विकसित होने का मार्ग प्रशस्त

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहर के कोतरा रोड बाईपास स्थित गजाननपुरम कॉलोनी के पीछे ट्रांसफार्मर यार्ड की जगह अब ऑक्सीजोन विकसित होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। रायगढ़ में बढ़ते प्रदूषण के बीच हरियाली और स्वच्छ वातावरण की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

rl
previous arrow
next arrow

            उल्लेखनीय है कि लगभग दो वर्ष पूर्व इस ट्रांसफार्मर यार्ड में भीषण आग लगने की घटना हुई थी। इस हादसे में जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन जिस प्रकार का खतरा उत्पन्न हुआ था, उसने आसपास रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी थी। इसके बाद से ही गजाननपुरम कॉलोनी के बाशिंदे ट्रांसफार्मर यार्ड को अंयत्र स्थानांतरित करने तथा उक्त स्थान पर ऑक्सीजोन विकसित करने की मांग कर रहे थे।

balaji
previous arrow
next arrow

         कॉलोनीवासियों ने इस समस्या से रायगढ़ विधायक एवं प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी को अवगत कराया था। उन्होंने जनता की मांग पर सकारात्मक पहल करते हुए वहां ऑक्सी जोन विकसित करने का आश्वासन दिया था। अब विधायक ओपी चौधरी द्वारा इस दिशा में पहल किए जाने से कॉलोनीवासियों की वर्षों से चली आ रही चिंता दूर होने तथा क्षेत्र में हरित वातावरण विकसित होने की उम्मीद जगी है। ऑक्सी जोन के निर्माण से न केवल आसपास के निवासियों को स्वच्छ वातावरण मिलने की संभावना है, बल्कि शहर में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को भी बल मिलेगा।

      समाजसेवी राहुल सोनी ने इस जनहितकारी पहल के लिए वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए जनता से किए गए वादे को पूरा करने की दिशा में उठाया गया यह कदम सराहनीय है। गजाननपुरम कॉलोनीवासियों ने भी इस पुनीत कार्य के लिए ओपी चौधरी का धन्यवाद ज्ञापित किया है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि ऑक्सीजोन विकसित होने से क्षेत्र की पहचान बदलेगी और आने वाली पीढ़ियों को बेहतर पर्यावरण देने की दिशा में एक सार्थक कदम साबित होगा। यह पहल विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण और नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का संदेश देती है।

Related Posts