अडानी पावर प्लांट के शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने सीखी विद्युत उत्पादन की प्रक्रिया

by SUNIL NAMDEO
0 comments

जामगांव के 43 छात्र-छात्राओं ने जाना औद्योगिक कार्यप्रणाली, सुरक्षा मानक और करियर की संभावनाएं

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। पूर्वांचल के ओड़िशा सीमा यानी जामगांव स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के 43 छात्र-छात्राओं ने अडानी पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों को विद्युत उत्पादन की प्रक्रिया, औद्योगिक संयंत्रों की कार्यप्रणाली, सुरक्षा मानकों तथा ऊर्जा क्षेत्र में करियर की संभावनाओं के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। विद्यार्थियों के साथ विद्यालय के चार व्याख्याता गोपाल कृष्ण देवांगन, सुरेश पटेल, अंजलि आजमानी एवं मीना देवांगन भी शामिल रहे।

rl
previous arrow
next arrow

                            भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने जाना कि विद्युत संयंत्र में बिजली का उत्पादन किस प्रकार किया जाता है तथा इसके संचालन में विभिन्न तकनीकी प्रक्रियाओं और उपकरणों की क्या भूमिका होती है। उन्हें औद्योगिक परिसर में सुरक्षा नियमों के पालन, कर्मचारियों की कार्यप्रणाली, अनुशासन और टीमवर्क के महत्व से भी परिचित होने का अवसर मिला। विद्यार्थियों ने ऊर्जा क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार एवं करियर की संभावनाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। इंजीनियरिंग, तकनीकी शिक्षा, विद्युत एवं यांत्रिक क्षेत्र तथा औद्योगिक सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में भविष्य निर्माण के अवसरों को समझने में यह भ्रमण उपयोगी रहा।

balaji
previous arrow
next arrow

              शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान से आगे बढ़कर वास्तविक कार्यस्थल का अनुभव प्रदान करना तथा उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण, व्यावहारिक समझ और व्यावसायिक जागरूकता विकसित करना था। इस प्रकार के भ्रमण विद्यार्थियों को अपने विषयों को वास्तविक जीवन से जोड़कर समझने, जिज्ञासा विकसित करने और भविष्य के करियर के प्रति स्पष्ट दृष्टिकोण बनाने में सहायता करते हैं। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए प्राचार्य रमेश कुमार शर्मा एवं समस्त स्टॉफ की ओर से विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी गईं।

Related Posts