सिक्स ईस्ट जोनल सब जूनियर नेशनल रोलबॉल चैंपियनशिप का असम बना विजेता

by SUNIL NAMDEO
0 comments

उपविजेता छत्तीसगढ़ रोलबॉल टीम को सिल्वर मेडल, कप और प्रशस्ति पत्र मिला

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। छत्तीसगढ़ रोलबॉल एसोसीएशन एवं रायगढ़ रोलबॉल एसोसिएशन द्वारा छठवीं सब जूनियर नेशनल रोलबॉल चैंपियनशिप का समापन 4 अक्टूबर को रायगढ़ स्टेडियम में किया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ के रूप में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह की उपस्थिति रही।

rl
previous arrow
next arrow

                            कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में अपूर्व चौधरी (सीनियर एचआर हेड जिंदल स्टील एंड पावर) विशिष्ट अतिथि के तौर पर बीके सिंह (सीईओ एमएसपी स्टील प्लांट जामगांव), अनूप बंसल (उद्योगपति और समाजसेवी), राजेश सिंघानिया (अग्रोहा धाम चैरिटेबल ट्रस्ट), बजरंग अग्रवाल (श्याम मंडल सेवा समिति रायगढ़), विनोद अग्रवाल (अध्यक्ष रायगढ़ रोलबॉल एसोसिएशन), संरक्षक मुकेश मित्तल ने असम के विजेता टीम को गोल्ड मैडल, कप प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। उप विजेता छत्तीसगढ़ रोलबॉल टीम को सिल्वर मैडल, कप, प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। झारखंड और ओडिशा टीम को कांस्य पदक, कप, एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किए गया।

balaji
previous arrow
next arrow

                बेस्ट प्लेयर, बेस्ट गोलकीपर बालक बालिका वर्ग में सम्मानित किया गया। ईस्ट जोनल नेशनल रोलबॉल चैंपियनशिप में 6 राज्य असम ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड के 150 से अधिक खिलाड़ी, 40 ऑफिशियल्स, पदाधिकारी अभिभावक शामिल हुए। ईस्ट जोनल नेशनल रोलबॉल चैंपियनशिप 2026 को सफल बनाने हेतु रॉलबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारी, ईस्ट जोनल कॉर्डिनेटर चंद्रेश्वर साहू, मो. आबिद साबरी, विक्रम अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, सुभाष मजूमदार, उमाशंकर बेहरा, दादूराम पटेल, मिलन गुप्ता, भागीरथी यादव, राजा रेशम पटेल, सीमा साह, रुचि सैनी, अनुराग मजूमदार ,सत्या, अनिल साहू, युवराज सिदार, मोहसिन सहित सभी पदाधिकारी, सीनियर प्लेयर, स्थानीय अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन नेतराम साहू (संयोजक रायगढ़ रोलबॉल एसोसिएशन) ने किया।

Related Posts