केलो परियोजना की नहरों का शेष काम तत्काल शुरू करें – मयंक चतुर्वेदी

by SUNIL NAMDEO
0 comments

164 गांवों की 21,225 हेक्टेयर भूमि को मिलेगा सिंचाई का लाभ

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। रायगढ़ की बहुप्रतीक्षित केलो वृहद् परियोजना के शेष निर्माण कार्यों को गति देने के लिए कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने आज जिला कलेक्टोरेट में परियोजना की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों और संबंधित ठेकेदारों से विभिन्न कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए शेष कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

rl
previous arrow
next arrow

             कलेक्टर ने परियोजना के अंतर्गत शेष नहर रिच और नहर संरचनाओं की स्थिति की समीक्षा करते हुए इनके निर्माण कार्य तत्काल शुरू करने को कहा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों को आपसी समन्वय से कार्यों में तेजी लाने तथा शेष निर्माण कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

balaji
previous arrow
next arrow

     बैठक में कार्यपालन अभियंता मनीष गुप्ता ने बताया कि केलो वृहद् परियोजना रायगढ़ शहर से करीब 8 किलोमीटर दूर ग्राम दनौट में केलो नदी पर स्थित है। परियोजना के पूर्ण होने से रायगढ़ और सक्ती क्षेत्र के 164 गांवों की कुल 21,225 हेक्टेयर भूमि को खरीफ फसल के लिए सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने का प्रावधान है। इसमें रायगढ़ जिले के 156 गांवों की 20,011 हेक्टेयर तथा सक्ती क्षेत्र के 8 गांवों की 1,214 हेक्टेयर भूमि शामिल है।

                    केलो परियोजना से कृषि सिंचाई के साथ रायगढ़ शहर की पेयजल जरूरतों और औद्योगिक जल आवश्यकताओं की पूर्ति में भी महत्वपूर्ण मदद मिलेगी। शेष नहरों और नहर संरचनाओं का निर्माण पूरा होने से परियोजना की सिंचाई क्षमता का लाभ किसानों तक पहुंचने का रास्ता और सुगम होगा।

Related Posts