जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव 4 नवंबर को, निर्वाचन मंडल गठित

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रायगढ़ में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष, ग्रंथालय सचिव, सांस्कृतिक और क्रीड़ा सचिव के अलावे कार्यकारिणी सदस्य के कुल 9 पदों के लिये मचेगा घमासान

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। कला और संस्कार धानी नगरी रायगढ़ में जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव की तिथि का ऐलान हो चुका है। आगामी 4 नवंबर को विधिवत चुनाव होगा। इसके लिए निर्वाचन मंडल भी गठित की गई है। वकीलों के बीच अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष, ग्रंथालय सचिव, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव व कार्यकारिणी सदस्य के कुल 9 पदों के लिये घमासान मचेगा।

rl
previous arrow
next arrow

उप निर्वाचन अधिकारी शरद बेरीवाल ने बताया कि जिला अधिवक्ता संघ रायगढ़ का चुनाव हेतु निर्वाचन मंडल का गठन किया जा चुका है। इसमें मुख्य निर्वाचन अधिकारी बंशीधर गुरू, सहायक निर्वाचन अधिकारी शिशिर वर्मा और लोकनाथ नंदे, उप निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार पटनायक, किशोर कुमार थवाईत, राजेश कुमार मेहर तथा शरद बेरीवाल को नियुक्त किया गया है। निर्वाचन मंडल द्वारा 4 नम्वबर 2026 को चुनाव की तिथि निर्धारित की गई है। निर्वाचन मंडल द्वारा चुनाव कार्यक्रम की समस्त रूपरेखा तैयार की जा चुकी है।

balaji
previous arrow
next arrow

              दरअसल, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष, ग्रंथालय सचिव, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव व कार्यकारिणी सदस्य के कुल 9 पदों के लिये चुनाव होना है। इसके लिए प्राथमिक मतदाता सूची का प्रकाशन 7 अक्टूबर को संघ के निर्वाचन कार्यालय में किया जाएगा। 12 अक्टूबर तक मतदाता / सदस्यगण प्राथमिक मतदाता सूची के संबंध में अपनी उचित आपत्ति निर्वाचन मंडल के समक्ष लिखित में दर्ज करा सकते हैं, जिसका निराकरण निर्वाचन मंडल द्वारा किया जाकर अंतिम मतदाता सूची दिनांक 13 अक्टूबर को निवार्चन कार्यालय एवं संघ के पटल पर चस्पा किया जाएगा।

                        अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन पत्र प्राप्त एवं जमा करने के लिये 14 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक की अवधि निर्धारित की गई है। 24 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी और 26 अक्टूबर को अभ्यर्थी अपना नामांकन फार्म वापस ले सकेंगे। 27 अक्टूबर की शाम 5 बजे अभ्यर्थियो की सूची सूचना पटल पर चस्पा की जाएगी तथा 4 नवम्बर को पूर्वान्ह 11 से शाम 5 बजे न्यायालय परिसर में मतदान सम्पन्न होगा। इसी तरह 12 नवम्बर को निर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारणी सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह कराया जाएगा।

Related Posts