अडानी फाउंडेशन ने सहायक उपकरणों की दी सौगात, 116 बुजुर्गों के खिले चेहरे

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर अदाणी फाउंडेशन ने सामाजिक सरोकार की एक सराहनीय पहल की है। फाउंडेशन की ओर से तमनार क्षेत्र की रोडोपाली और मिलूपारा ग्राम पंचायतों में विशेष शिविर लगाकर 116 वरिष्ठ नागरिकों को आवश्यकता आधारित सहायक उपकरण वितरित किए गए। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के बुजुर्गों को आत्मनिर्भर बनाना और उनके स्वास्थ्य व सम्मान की रक्षा करना है।

rl
previous arrow
next arrow

अदाणी फाउंडेशन की इस संवेदनशील पहल के तहत वितरित किए गए उपकरणों में वॉकिंग स्टिक, हियरिंग एड और वॉकर शामिल हैं। आधुनिक उपकरणों को पाकर बुजुर्गों के चेहरे खुशी से खिल उठे। लाभार्थियों ने कहा कि इन उपकरणों की मदद से अब वे बिना किसी सहारे के अपनी दैनिक गतिविधियाँ पूरी कर सकेंगे।

balaji
previous arrow
next arrow

संस्था द्वारा पारदर्शी तरीके से जरूरतमंदों की पहचान कर उन्हें ये उपकरण सौंपे गए। इसके तहत 116 वरिष्ठ नागरिक लाभार्थी बने। इनमें से रोडोपाली ग्राम पंचायत से 35 और मिलूपारा ग्राम पंचायत से 81 बुजुर्ग शामिल हैं। इससे पहले भी मुडागांव में 30 बुजुर्गों को यह सहायता पहुँचाई जा चुकी है।

वितरण कार्यक्रम में स्थानीय सरपंच, उपसरपंच और प्रबुद्ध नागरिकों ने हिस्सा लिया। अतिथियों ने अदाणी फाउंडेशन के इस प्रयास को सामुदायिक विकास की दिशा में एक मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों को सम्मानजनक जीवन देना पूरे समाज का दायित्व है और ऐसे आयोजनों से समाज में संवेदनशीलता का संचार होता है।

कार्यक्रम में अदाणी फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने बताया कि बुजुर्ग हमारे मार्गदर्शक हैं। उनके जीवन को सुरक्षित और सम्मानजनक बनाना हमारा संकल्प है। उन्होंने बताया कि अदाणी फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका के साथ-साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुँचाने के लिए सदैव तत्पर है।

Related Posts