रायगढ़ स्टेडियम में छठवीं सब जूनियर (U-14) ईस्ट जोनल नेशनल रोल बॉल चैम्पियनशिप 2026 का होगा आगाज
रायगढ़ (सृजन न्यूज)। कला और संस्कार धानी नगरी में 3 अक्टूबर से खिलाड़ियों का महाकुंभ लग रहा है। रायगढ़ स्टेडियम में छठवीं सब जूनियर (U-14) ईस्ट जोनल नेशनल रोल बॉल चैम्पियनशिप 2026 का आगाज होगा। दो दिवसीय इस खेल प्रतियोगिता में 12 राज्यों के खिलाड़ी शिरकत कर अपना दमखम दिखाएंगे।
शहर के श्याम मंदिर के ऊपर तल में आयोजित पत्रकारवार्ता में छत्तीसगढ़ रोलबॉल एसोसिएशन एंड रोलबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया, रायगढ़ के सदस्यों ने बताया कि रायगढ़ में होने वाले मैचेस में 12 राज्यों की टीम हिस्सा लेंगी। 300 बच्चे रायगढ़ आ चुके हैं। रुकने की व्यवस्था अग्रोहा धाम में है। रायगढ़ स्टेडियम के बॉस्केट बॉल ग्राउंड में मैच होगी। वित्तमंत्री ओपी चौधरी का विशेष सहयोग खिलाड़ियों के लिए होता है। खिलाड़ियों के लिए ईनामों की वर्षा होगी।
वहीं, छत्तीसगढ़ रोल बॉल एसोसिएशन के सचिव आबिद साबरी ने बताया कि हैंडबॉल और बास्केटबॉल को मिलाकर खेल को रोल बॉल कहते हैं। रायगढ़ में होने वाली मैच में 6 टीमों की मंजूरी मिल चुकी है। कल और परसों मैच होगा। 2011 से बाल मन्दिर में रोल बॉल खेल चालू कराया गया। छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा पुरस्कार रायगढ़ के बच्चों को मिल चुका है। रायगढ़ के मिनी स्टेडियम में इंडिविजुअल ग्राउंड बनाने का प्रयास जारी है। ईस्ट जोन की 4 टीमें क्वालीफाई कर नेशनल और फेडरेशन खेलेगी।
प्रेसवार्ता में बजरंग अग्रवाल, मुकेश मित्तल, विक्रम अग्रवाल और मनोज अग्रवाल के साथ चन्द्रेश्वर साहू भी विशेष रूप से उपस्थित थे।








