समाज निर्माता गुरुजनों को तपस्या सेवा समिति ने किया नमन

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शिक्षक दिवस और महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर तपस्या सेवा समिति के बैनर तले 6 सितंबर को गौशाला पारा स्थित सामुदायिक भवन में अंचल के सेवानिवृत्त एवं उत्कृष्ट शिक्षकों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। समारोह में कांग्रेस समर्थकों ने भी सहभागिता निभाते हुए शिक्षकों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।

rl
previous arrow
next arrow

             कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शाखा यादव ने कहा कि शिक्षक समाज निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने अपने ज्ञान, संस्कार और अनुशासन से पीढ़ियों को दिशा देने का कार्य किया है। सेवानिवृत्ति के बाद भी समाज के प्रति उनका अनुभव और मार्गदर्शन अमूल्य है। ऐसे शिक्षकों का सम्मान वास्तव में उनके योगदान के प्रति समाज की कृतज्ञता है। नगेन्द्र नेगी ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की मजबूत नींव उसके शिक्षकों द्वारा तैयार की जाती है। शिक्षक विद्यार्थियों को केवल शिक्षा नहीं देते, बल्कि उन्हें संस्कारवान नागरिक बनाने की जिम्मेदारी भी निभाते हैं। तपस्या सेवा समिति द्वारा शिक्षकों के सम्मान की यह पहल निश्चित रूप से सराहनीय है।

balaji
previous arrow
next arrow

             वहीं अनिल शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक दिवस केवल एक औपचारिक अवसर नहीं, बल्कि उन गुरुओं के प्रति सम्मान प्रकट करने का दिन है, जिन्होंने अपने जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने में समर्पित किया। उन्होंने सम्मानित शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की।

समारोह के दौरान अंचल के सेवानिवृत्त और उत्कृष्ट शिक्षकों में मुख्य रुप से प्रकाश मिट, भुवनेश्वर पटेल, तरुण राठौर, रमेश चंद्रा, हर्ष सिंह, श्याम निवास, हेमंत कुमार निर्मलकर, मुकेश चटर्जी, नरेंद्र स्वर्णकार, घासीराम निषाद, महेंद्र परिहारी, विकास मिश्रा, नंदलाल तिवारी, दयाराम चौहान, जीवन प्रसाद पटेल, प्रदीप उपाध्याय, अनिल कुमार चौहान, श्वेता सिंह ठाकुर, हर्षा परमार, देवांशु पटवा, कुबेर माली, कन्हैया पटेल, सपना दुबे, धवल पटेल, शशि यादव, अनुजा पण्डा, स्वाति होता, नमिता त्रिपाठी, बेहरी थामस, सुलेखा पण्डा, प्रोफेसर अनुभा दुबे, रोशनी सिंह ठाकुर, सपना घोष, माधवी चक्रवर्ती, डाॅ. मनीषा त्रिपाठी, रमीला यादव, सीता यादव, पूर्वी चटर्जी, नलिनी सिंह, नीतू ठेठवार, शबनम पांडेय, शबीना खान, शमा परवीन खान, ममता बंजारे, रजनी जवाहीर, पुष्पांजलि पटवा, जानकी सिंह ठाकुर, लता बघेल, अनुराधा सिन्हा, कुमुदनी चौहान, प्रतिमा परिहारी, अपराजिता पटनायक, नंदिनी साहू का सम्मान किया गया।

Related Posts