श्याम मंडल की झांकी उत्सव का एसएसपी शशिमोहन सिंह ने किया समापन

by SUNIL NAMDEO
0 comments

निगम आयुक्त बृजेश सिंह ने भी श्याम बगीची में सहयोगियों को किया सम्मानित

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। श्री श्याम मंडल रायगढ़ की अभिनव पहल से अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल के विशेष मार्गदर्शन में इस बार भी 28 वाँ पाँच दिवसीय भव्य ऐतिहासिक श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन विगत 2से 6 सितंबर तक किया गया। शुभारंभ में बनोरा आश्रम के संस्थापक प्रियदर्शी राम और वित्त मंत्री ओपी चौधरी की विशेष उपस्थिति रही। वहीं अनवरत पाँच दिनों के इस उत्सव में शहर के अनेक गणमान्य लोगों ने दर्शन पूजन और झाँकियों का अवलोकन कर हर्षित हुए। वहीं आज समापन अवसर के दिन भगवान कृष्ण और श्याम बाबा का अलौकिक मनभावन श्रृंगार किया गया। सुबह – शाम आठ बजे अत्यंत ही आध्यात्मिक खुशनुमा माहौल में श्याम प्रेमियों ने भगवान श्री कृष्ण व श्याम बाबा की शंख ध्वनि, महाआरती  की। समूचा श्याम परिसर जय – जय श्री राधे व जय श्री श्याम बाबा के जयकारे से गुंजित हो गया।

rl
previous arrow
next arrow

एसएसपी शशिमोहन ने बांधे तारीफ के पुल –  पाँच दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव का समापन आज शाम 6 बजे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह और विशिष्ट अतिथि निगम कमिश्नर बृजेश सिंह ने भगवान कृष्ण की पूजा – अर्चना कर समापन किया। एसएसपी शशिमोहन सिंह ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मुझे भी इस महोत्सव में भाग लेने का सुअवसर मिला। इस परंपरा को विशिष्टता के साथ कायम श्याम मंडल के सभी सदस्य रखें, इसके लिए आयोजन के सभी सदस्यगण बधाई के पात्र हैं। भविष्य में इस महोत्सव को गरिमा मिले और भी ख्याति हो। इसी तरह निगम कमिश्नर बृजेश सिंह ने इस भव्य ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन की बेहद सराहना की और भव्यता व सफलता के लिए श्री श्याम मंडल को शुभकामनाएं दी।

balaji
previous arrow
next arrow

5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया दर्शन –  इस बार पाँच दिवसीय कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव में दूर दराज व अन्य राज्यों से लगभग 5 लाख श्रद्धालुगण दर्शन करने पहुंचे और श्याम बगीची परिसर में लगाई गई मनभावन चित्ताकर्षक झांकियों का अवलोकन कर खुश हुए। समापन के दिन भी सुबह से रात तक हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन – पूजन व झांकियों का अवलोकन किया।

सहयोगियों का हुआ सम्मान –  समापन कार्यक्रम के पश्चात अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल व टीम के सदस्यों ने अनवरत पाँच दिनों तक कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव में सकारात्मक ढंग से सहयोग और अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले मुख्य पंडित शंकर महाराज, अमित शर्मा, पुलिस पदाधिकारियों, निगम कर्मचारियों, एनएसएस कैडेट टीम व सभी सहयोगियों को श्री श्याम प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर उनके प्रति सम्मान प्रकट किए।  इसी तरह अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल व सचिव आनंद गर्ग ने एसएसपी शशि मोहन सिंह और निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय को श्री श्याम का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

बजरंग अग्रवाल ने जताया आभार – श्याम मंडल अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल ने पाँच दिवसीय भव्य ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह, निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय, यातायात विभाग, स्वास्थ्य विभाग टीम, एनएसएस कैडेट टीम, मीडिया बंधुगण और प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रुप से सहयोग करने वाले सहयोगियों के प्रति हृदय से विशेष आभार प्रकट करते हुए सभी को यादगार आयोजन के लिए हृदय से बधाई व शुभकामनाएं दी। इसी तरह सचिव आनंद गर्ग ने भी आभार प्रकट करते हुए पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह, निगम कमिश्नर बृजेश सिंह क्षत्रिय, मंदिर के मुख्य पुजारी शंकर महाराज, पं. अमित शर्मा, एनएसएस टीम, स्वास्थ्य विभाग टीम, मीडिया बंधुगण, भरत दुबे, रवि शर्मा डेकोरेशन, कैमरा प्रमुख प्रकाश त्रिवेदी, फ्लावर डेकोरेशन प्रसन्नजीत दत्ता और सहयोगियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

Related Posts