प्राकृतिक विपदा से आई विपत्ति से जल्द ही उबरेंगे : ओपी चौधरी

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़  (सृजन न्यूज)। विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी ने आम जनता के धैर्य की सराहना करते हुए कहा किअचानक आई इस प्राकृतिक विपदा से 100 से अधिक पेड़ और 20 से अधिक विद्युत खंभों के टूटने से विद्युत आपूर्ति बाधित हुई। विद्युत आपूर्ति बाधित होने से भीषण गर्मी में आम जनमानस को परेशानी उठानी पड़ी। रविवार दिनभर उन्होंने अधिकारियों मोबाइल में आवश्यक चर्चा करते हुए विद्युत आपूर्ति तत्काल बहाल करने हेतु टीम और साधन बढ़ाने के आवश्यक निर्देश दिए।

           आम जनता से धैर्य रखने की विनम्र अपील करते हुए विधायक रायगढ़ ने आश्वस्त करते हुए भरोसा दिलाया कि आम जनता की परेशानी उनकी व्यक्तिगत परेशानी है। जानकारी मिलते ही उन्होंने तत्काल अधिकारियों से संपर्क बनाये रखा और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। चूंकि अचानक आई इस प्राकृतिक आपदा से नुकसान कहीं ज्यादा हुआ है। ब्लैक आउट की स्थिति से बाहर निकलने के लिए रात भर पेट्रोलिंग कर सबसे पहले ऐसे जगहों में विद्युत आपूर्ति शुरू की गई, जहां कोई क्षति नहीं हुई। इसके बाद क्षतिग्रस्त क्षेत्र में विद्युत व्यस्था की शुरू करने के निर्देश दिए गए।

        साथ ही नगर निगम की एक टीम को पानी आपूर्ति के लिए निर्देश दिया गया है। प्राकृतिक विपदा के इस कठिन दौर से मिलजुल कर बाहर निकलना है। आम जनता को यह भरोसा दिलाते हुए कहा अधिकारियों के वे निरंतर संपर्क में है और लगातार वस्तु स्थिति की जानकारी ले रहे। जल्द से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से शुरू हो जाएगी।

You may also like

Leave a Comment