मटकी फोड़कर सरस्वती शिशु मंदिर में मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी

by SUNIL NAMDEO
0 comments

राधाकृष्ण की वेषभूषा में स्कूल पहुंचे नौनिहालों ने जीता दिल

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहर के लोचन नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में इस वर्ष भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि सत्यम सागर पटेल (नेटवर्क मार्केटिंग और अभिभावक), विशिष्ट अतिथि डी. पटनायक (प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष, सरस्वती शिशु मंदिर लोचन नगर के प्रभारी व्यवस्थापक) थे।

rl
previous arrow
next arrow

               कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता ओम और भारत माता, भगवान कृष्ण के समक्ष मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन, दीप वंदना पूजन अर्चन एवं प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। सरस्वती वंदना के पश्चात अतिथियों का स्वागत तिलक रोली लगाकर एवं परिचय कराया गया। सबसे पहले छोटे भैया बहन जो कृष्ण और राधा की वेशभूषा में आए थे, उनकी झांकी अभिभावकों के समकक्ष प्रस्तुत की गई। उसके बाद अनेक भजन गीता के श्लोक, कृष्ण की जीवनी एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए गए।कार्यक्रम के अंत में रेणुका ठाकुर द्वारा निर्देशित नाटिका ने भैया-बहनों, अभिभावकों, अतिथियों एवं आचार्य, भगिनीयों का मन मोह लिया। 

balaji
previous arrow
next arrow

                 मुख्य अतिथि ने भगवान कृष्ण द्वारा दिए गए उपदेश कर्म का जीवन में महत्व बिना फल के इच्छा किए पर सारगर्भित वक्तव्य दिया। वही, श्री पटनायक ने यदा यदा ही धर्मस्य श्लोक का अर्थ बताते हुए कहा कि जब-जब धरती पर पाप बढ़ा, भगवान अनेक रूप लेकर अवतरित हुए। अंत में मटकी फोड़ कार्यक्रम में पिरामिड बनाकर शिशु के भैया-बहनों ने मटकी फोड़ते हुए उसमें रखे मक्खन, चॉकलेट, दही को लूटा। प्राचार्य ने अभिभावकों, अतिथियों एवं आचार्य बंधु भगिनी का आभार प्रदर्शन किया। संघमित्रा मिश्र ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई।

Related Posts