पुरी के जगन्नाथ मंदिर के मॉडल में विराजेंगी दुर्गा माता

by SUNIL NAMDEO
0 comments

दक्षिण चक्रधर दुर्गा पूजा उत्सव का 55वा वर्ष, मां का बम्फर उपहार लक्की ड्रॉ का हुआ शुभारंभ, किआ सोनेट की कार प्रथम सहित कुल 101 हैं ईनाम

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहर के दक्षिण चक्रधर अतरमुड़ा दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित “मां का बम्फर उपहार” लक्की ड्रॉ का आज कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर विधिवत शुभारंभ अम्बेडकर चौक में किया गया। इस अवसर पर समिति के प्रमुख सदस्य, पदाधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

rl
previous arrow
next arrow

₹301 की सहयोग राशि में 101 बंफर उपहार

balaji
previous arrow
next arrow

समिति द्वारा श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों के लिए ₹301 की सहयोग राशि में “मां का बम्फर उपहार” लक्की ड्रा आयोजित किया जा रहा है। इसमें कुल 101 आकर्षक उपहार सम्मिलित किए गए हैं। प्रथम पुरस्कार किआ सॉनेट कार, द्वितीय पुरस्कार रॉयल इनफील्ड बुलेट, तृतीय पुरस्कार नवीनतम वर्जन का आईफोन रखा गया है। वहीं चतुर्थ, पंचम व षष्ठम पुरस्कार होंडा शाइन DX हैं। इसके अलावा सप्तम, अष्टम, नवम, दशम व एकादश पुरस्कार ई-स्कूटी सहित फ्रिज, वॉशिंग मशीन, स्मार्ट टीवी, स्पोर्ट्स साइकिल, मिक्सर एंड जूसर, इंडक्शन समेत कुल 101 आकर्षक “मां का बंफर उपहार” शामिल हैं।

बड़ी तेजी से बन रहा पुरी धाम का मॉडल

दुर्गा पूजा महोत्सव का विशेष आकर्षण महाप्रभु  जगन्नाथ मंदिर, पुरी धाम के मॉडल का मंदिर निर्माण रहेगा। इसी भव्य मॉडल मंदिर में माता रानी को विराजमान किया जाएगा। इसे देखने के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। आयोजन समिति के सदस्य हेमंत हंसराज और अनूप मंडल ने बताया कि समिति द्वारा दुर्गा पूजा महोत्सव को भव्य एवं यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। “मां का बम्फर उपहार” के माध्यम से श्रद्धालुओं को ₹301 की सहयोग राशि में 101 आकर्षक उपहार जीतने का अवसर मिलेगा।

यूट्यूब पर होगा लक्की ड्रॉ का लाइव प्रसारण लक्की ड्रा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण समिति के आधिकारिक यूट्यूब चैनल @DCA_Durga_Puja_Samiti पर किया जाएगा। श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी घर बैठे भी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देख सकेंगे।

इनकी रही उपस्थिति
आज के कार्यक्रम में महापौर जीवर्धन चौहान, समाजसेवी सुनील अग्रवाल (लेंध्रा), निगम सभापति डिग्रीलाल साहू, नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया,भाजपा नेता श्रीकांत सोमावार, सुभाष पाण्डेय, गोपाल बापोड़िया, आशीष जायसवाल, अरुण कातोरे, अशोक यादव, त्रिवेणी डहरे, सौरभ अग्रवाल, अनुराग गुप्ता, किरण पंडा, संदीप पाण्डेय, प्रवीण द्विवेदी, जितेंद्र निषाद, दिलराज सिंह, जीवन पटेल, प्रवीण शर्मा, जितेंद्र बिसेन, मित्रमणि त्रिपाठी, भरत दुबे, राजेश भट्ट एवं जवाहर देशमुख प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में आयोजन से जुड़कर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करने एवं दुर्गा पूजा महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है।

Related Posts