रायगढ़ की 3 बेटियों ने सात समंदर पार रचा इतिहास, मलेशिया में बढ़ाया तिरंगे का मान

by SUNIL NAMDEO
0 comments

अंतरराष्ट्रीय लैक्रॉस टूर्नामेंट में भारतीय महिला लैक्रॉस टीम ने सिंगापुर को धूल चटाते हुए कांस्य पदक किया अपने नाम

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी के प्रोत्साहन और जिला प्रशासन के सहयोग से रायगढ़ की खेल प्रतिभाओं ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में हुए अंतरराष्ट्रीय लैक्रॉस टूर्नामेंट में भारतीय महिला लैक्रॉस टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिंगापुर को पराजित कर कांस्य पदक हासिल किया। भारतीय टीम की इस उपलब्धि में रायगढ़ जिले के महलोई क्षेत्र की 3 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों सोनम बंजारा, शांति प्रधान और मानसी भूमिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

rl
previous arrow
next arrow

      अंतरराष्ट्रीय सफलता के बाद तीनों खिलाड़ी अपने कोच देवावतार चौधरी के साथ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी से मिलने कलेक्टोरेट पहुंचीं। कलेक्टर ने खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि रायगढ़ की बेटियों का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर पदक जीतना पूरे जिले के लिए गौरव की बात है। उन्होंने खिलाड़ियों को आगे भी हरसंभव सहयोग और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिजीत बबन पठारे व एडीएम अपूर्व प्रियेश टोप्पो उपस्थित थे।

balaji
previous arrow
next arrow

कोच देवावतार चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता में भारतीय महिला टीम ने बेहतरीन खेल कौशल और जुझारू प्रदर्शन का परिचय दिया। सिंगापुर के खिलाफ मुकाबले में टीम ने शानदार जीत दर्ज कर कांस्य पदक अपने नाम किया। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए वित्त मंत्री ओपी चौधरी एवं जिला प्रशासन से लगातार सहयोग और प्रोत्साहन मिला है। खिलाड़ियों और कोच ने भी इस सहयोग के लिए वित्त मंत्री एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Posts