श्याम मंदिर में जन्माष्टमी महाउत्सव का औघड़ संत प्रियदर्शी राम ने फीता काटकर किया श्रीगणेश

by SUNIL NAMDEO
0 comments

5 दिवसीय झूला उत्सव में स्वचलित झांकियों के दर्शन के लिए भक्तों का लगा रेला, जिला और पुलिस प्रशासन की तगड़ी व्यवस्था

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। श्याम बाबा की असीम कृपा से इस वर्ष भी श्याम मंडल रायगढ़ द्वारा 28 वाँ ऐतिहासिक और यादगार कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह 5 दिवसीय महोत्सव आज 2 से 6 सितंबर तक श्याम बगीची परिसर में धूमधाम से मनाया जाएगा। आज शाम 5 बजे औघड़ संत प्रियदर्शी राम के पावन सानिध्य और महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्रीलाल साहू, पार्षद सुरेश गोयल सहित अनेक विशिष्ट गणों की उपस्थिति में भगवान कृष्ण की विधिवत पूजा – अर्चना महाआरती एवं भोग अर्पित कर बेहद खुशनुमा माहौल में किया गया। वहीं श्याम बगीची परिसर भगवान कृष्ण और श्याम बाबा के जयकारे से गुंजायमान हो गया।

rl
previous arrow
next arrow

प्रियदर्शी राम का हुआ आत्मीय स्वागत – पूजा अर्चना और शुभारंभ के पश्चात श्याम मंडल समिति और श्याम महिला मंडल की सदस्यों ने औघड़ संत प्रियदर्शी राम पर फूलों की वर्षा के साथ गुलाब भेंटकर आत्मीय स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किए। वहीं, बनोरा आश्रम के संस्थापक प्रियदर्शी राम ने अपने उद्बोधन में इस भव्य आयोजन के लिए श्याम मंडल समिति के सदस्यों को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी। संतश्री ने मनुष्य योनि के महत्व को बेहद ही सहज सरल ढंग से बताते हुए कहा कि परमात्मा की असीम कृपा से यह मनुष्य की योनि मिली है, इसलिए जीवन में सद्कर्म को महत्व दीजिए। परमात्मा निराकार रुप में हर किसी के कर्म को देख रहे हैं उनसे कोई चीज छिप नहीं सकता इसलिए मोक्ष और कल्याण की प्राप्ति के लिए जीवन में आध्यात्मिक जीवन व परमात्मा की सेवा के साथ जनकल्याण को महत्व दें। यही मनुष्य योनि और इस जीवन का सार है। इसी तरह महापौर जीवर्धन चौहान ने भी श्री श्याम मंडल आयोजन समिति के जन्माष्टमी महोत्सव की सराहना करते हुए कहा कि यहां की मनभावन झांकियों से भावी पीढ़ी को हमारी संस्कृति को देखने समझने के साथ ही जीवन में बहुत कुछ सीखने का अवसर मिल रहा है। इस भव्य महोत्सव के लिए सदस्यों को विशेष बधाई और सभी लोगों को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ भी दी।

balaji
previous arrow
next arrow

नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने का है प्रयास – श्याम मंडल के अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल ने कहा कि आज हम सभी के लिए परम सौभाग्य का क्षण है कि श्याम मंडल द्वारा आयोजित 28वें कृष्ण जन्माष्टमी झूला महोत्सव के शुभारंभ के साक्षी बन रहे हैं। यह महोत्सव 2 से 6 सितंबर तक श्याम में मनाया जाएगा। यह केवल मंदिर नहीं, बल्कि भक्ति, सेवा और संस्कार का भी केंद्र है। इन 5 दिनों में भक्ति, आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा, जहाँ सनातन संस्कृति और श्रीकृष्ण लीलाओं पर आधारित सुंदर झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। यह हमारी नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का प्रयास है। श्याम मंडल की 28 वर्षों की सेवा यात्रा भक्ति और समर्पण की गौरवपूर्ण यात्रा है। हमारा प्रयास है कि बाबा की सेवा केवल आयोजन तक सीमित न रहे। इसी भाव से मंडल द्वारा वर्षभर श्रृंगार सेवा, भोग सेवा, पोशाक सेवा, इत्र सेवा, घी सेवा सहित अनेक सेवाएँ संचालित की जा रही हैं, जिससे श्याम प्रेमी अपनी श्रद्धानुसार जुड़ सकते हैं। क्योंकि सेवा में भावना सबसे बड़ी होती है। हम मालिक से यही आशीर्वाद चाहते हैं कि श्याम मंडल के सभी धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम इसी श्याम बगीची परिसर में निरंतर हो ताकि यह स्थान भक्ति का केंद्र बना रहे।

मन को पुलकित कर रही खूबसूरत झांकियां –  इस महोत्सव का विशेष आकर्षण कोलकाता के कलाकारों द्वारा फूलों से सजाया गया है जो भव्य फूल बंगला रहेगा। स्वचालित झांकियों को ग्राम अंजोरा (दुर्ग) के कलाकारों ने भव्य रूप दिए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अलग से बैरिकेट्स, गर्मी से राहत के लिए फागिंग सिस्टम, हाईटेक सीसीटीवी कैमरे, दिन-रात सुरक्षा गार्ड और पुलिस व ट्रैफिक विभाग के जवानों की तैनाती की गई है।

फूलों की वर्षा के साथ मनेगा जन्मोत्सव – आगामी 4 सितंबर को जन्माष्टमी के मुख्य दिन मधुर भजन-कीर्तन के बीच भगवान कृष्ण को 56 भोग और माखन-मिश्री का भोग लगाया जाएगा। फूलों की वर्षा कर जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण होगा। समापन 6 सितंबर को होगा।

यह हैं स्वचालित विशेष झांकियां – सिद्धि विनायक गणेश, कृष्ण-सुदामा मिलन, कृष्ण का गौ प्रेम, गोपियों संग रासलीला, कर्मा बाई का प्रभु प्रेम, विराट हनुमान पहाड़ मंदिर, डोरेमोन ड्रीम सिटी, छत्तीसगढ़ की संस्कृति, साइबर क्राइम से बचाव एवं जुआ-सट्टा नियंत्रण जागरूकता झांकी और विशेष अमरनाथ यात्रा की वृहद झांकी। मंदिर प्रांगण में लड्डू गोपाल झूला, राधाकृष्ण झूला और वृंदावन के बांके बिहारी के दर्शन है।

Related Posts