रेलवे स्टेशन, गौशाला रोड और ढिमरापुर क्षेत्र के 20 पान ठेलों पर गिरी कार्रवाई की गाज

by SUNIL NAMDEO
0 comments

तंबाकू नियंत्रण अभियान में औषधि और पुलिस विभाग ने 1,830 रुपये का किया जुर्माना

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। जिले में नशीले और तंबाकू उत्पादों के सेवन पर प्रभावी नियंत्रण तथा तंबाकू नियंत्रण कानून के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए जिला प्रशासन के निर्देशानुसार 31 अगस्त को संयुक्त जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन, गौशाला रोड और ढिमरापुर क्षेत्र के आसपास संचालित पान ठेलों की जांच करते हुए कोटपा अधिनियम, 2003 के तहत कार्रवाई की गई।

rl
previous arrow
next arrow

             मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत ने बताया कि अभियान के दौरान 20 पान ठेलों पर कोटपा अधिनियम, 2003 के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 1,830 रुपये का जुर्माना लगाया गया। साथ ही संबंधित दुकानदारों को तंबाकू नियंत्रण कानून के प्रावधानों की जानकारी देते हुए उनका पालन सुनिश्चित करने के लिए समझाईश भी दी गई। अभियान दल ने दुकानदारों को तंबाकू उत्पादों की बिक्री एवं सेवन से संबंधित कानूनी प्रावधानों का पालन करने तथा नियमों का उल्लंघन नहीं करने के लिए जागरूक किया।

balaji
previous arrow
next arrow

             अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर तंबाकू सेवन और अधिनियम के अन्य प्रावधानों के उल्लंघन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान जिला कार्यक्रम प्रबंधक रंजना पैकरा, राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. जाविद मारिकर द्वारा औषधि विभाग एवं पुलिस विभाग के समन्वय से अभियान संचालित किया गया। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अमित तिवारी के सहयोग से संबंधित क्षेत्रों में पान ठेलों की जांच की गई।

इस संयुक्त कार्रवाई में सिटी कोतवाली क्षेत्र की पुलिस आरक्षक हेमलता लकड़ा, ड्रग निरीक्षक सविता रानी साय, संतोषी राज और सीमा बरेठ सहित संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सहभागिता रही।

Related Posts