खेल दिवस पर दिव्यांशु देवांगन हुए सम्मानित

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रायगढ़ में जिला एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के फ्रेंडली बॉक्सिंग मैच में प्रतिभागियों ने दिखाया दम


रायगढ़ (सृजन न्यूज)। रायगढ़ स्टेडियम में मेजर ध्यानचंद खेल दिवस के अवसर पर जिला एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा फ्रेंडली बॉक्सिंग मैच का आयोजन किया गया।

rl
previous arrow
next arrow

कार्यक्रम में प्रतिभागी बच्चों को गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन ने अन्य खेलों को प्रोत्साहन देते हुए 10 मीटर राइफल शूटिंग में ISSF जूनियर वर्ल्ड कप, मिस्र में गोल्ड मेडल एवं वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले रायगढ़ के गौरव दिव्यांशु देवांगन (सेंट टेरेसा स्कूल) को विशेष रूप से सम्मानित किया।

balaji
previous arrow
next arrow

दिव्यांशु देवांगन के रायपुर में अलंकार पुरस्कार समारोह में होने के कारण उनके नाना देवलाल देवांगन ने उनकी ओर से सम्मान ग्रहण किया। एसोसिएशन की ओर से उन्हें 5000 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। सीनियर वर्ग में मोहम्मद गुलाम हुसैन, सरफोली, अली, साइमन चंद्रा, इक्का पन्ना, मोना, आयुष गुप्ता, रिया चौरसिया, रिशुदेव सहित अन्य खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि देबब्रथ कुमार कर एवं एसोसिएशन के सचिव रमेश सिन्हा ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किया। यह आयोजन रायगढ़ जिला एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा किया गया।

Related Posts