स्थानीय युवाओं, खिलाड़ियों के रोजगार, सम्मान और अधिकारों के साथ पर्यावरण संरक्षण के मुद्दे को लेकर रायगढ़ में भूख हड़ताल

by SUNIL NAMDEO
0 comments

नवनिर्माण संकल्प समिति को मिला अपर जनसमर्थन, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर नवनिर्माण संकल्प समिति रायगढ़ द्वारा रामचंद्र शर्मा के नेतृत्व में स्थानीय युवाओं, खिलाड़ियों के रोजगार, सम्मान और अधिकारों के साथ पर्यावरण संरक्षण के मुद्दे को लेकर गांधी प्रतिमा, एसपी कार्यालय के सामने भूख हड़ताल में दिनभर समर्थन का सिलसिला जारी रहा। कार्यक्रम संयोजक रामचंद्र शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस आंदोलन में सियासी दलों के प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, ट्रेड यूनियन, किसान संगठनों, पेंशनर संघ, खेल संघों, जिले के खिलाड़ियों और पूर्व खिलाड़ियों ने पहुंचकर अपना समर्थन दिया।

rl
previous arrow
next arrow

उद्योग रायगढ़ में हैं तो रोजगार में रायगढ़ के युवाओं की तय हो हिस्सेदारी
आंदोलन के दौरान वक्ताओं ने जिले में तेजी से हो रहे औद्योगिक विकास के बीच स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने की मांग को प्रमुखता से उठाया। वक्ताओं ने कहा कि रायगढ़ की जमीन, संसाधन और पर्यावरण का उपयोग करने वाले उद्योगों में योग्य स्थानीय युवाओं की रोजगार में वास्तविक भागीदारी सुनिश्चित होना चाहिए। खिलाड़ियों के मुद्दे पर वक्ताओं ने कहा कि मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों का भविष्य केवल प्रमाणपत्र और सम्मान समारोह तक सीमित नहीं रहना चाहिए। राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल करने वाले पात्र खिलाड़ियों के लिए रोजगार, छात्रवृत्ति, आर्थिक सहायता और उद्योगों के CSR के माध्यम से अवसर सुनिश्चित किए जाने चाहिए।

balaji
previous arrow
next arrow

सभी वर्गों का एक मंच पर दिखा समर्थन

गणेश कुशवाहा ने कहा कि युवाओं के रोजगार का सवाल रायगढ़ के भविष्य से जुड़ा सवाल है और इस पर केवल आश्वासन नहीं, बल्कि परिणाम दिखाई देना चाहिए। वासुदेव शर्मा ने युवाओं और खिलाड़ियों के अधिकारों को लेकर जनभागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि स्थानीय प्रतिभाओं को अवसर मिलना उनका अधिकार है। राजेश त्रिपाठी ने आंदोलन के मुद्दों का समर्थन करते हुए कहा कि रोजगार और पर्यावरण जैसे विषयों पर प्रशासन और उद्योगों के बीच जवाबदेही तय होना जरूरी है। कांग्रेस अध्यक्ष नगेंद्र नेगी ने कहा नवनिर्माण शंकर समिति ने जो मुद्दा उठाया वह वास्तव में जायज मुद्दा है और रायगढ़ के स्थानीय उद्योगों में खिलाड़ी तथा क्षेत्र की युवाओं का रोजगार का मापदंड तय होना चाहिए और स्थानीय को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन को जायज मांग पर कार्रवाई करनी चाहिए कांग्रेस पार्टी जनहित के सभी मुद्दों पर लोगों के साथ है इस मामले में जब भी कोई बड़ा आंदोलन करने की आवश्यकता होगी तो कांग्रेस पार्टी जनत के मुद्दे पर हमेशा खड़ी रहेगी।

जनहित के मुद्दे पर एकजुट हुए लोग

जयंत बोहिदार और संतोष बोहिदार ने भी खिलाड़ियों एवं युवाओं के पक्ष में अपनी बात रखते हुए आंदोलन को समर्थन दिया और कहा कि जिले की प्रतिभाओं के साथ न्याय होना चाहिए। वरिष्ठ खिलाड़ी मुकेश चटर्जी ने खिलाड़ियों की समस्याओं को सामने रखते हुए कहा कि खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन के साथ उनके भविष्य की सुरक्षा के लिए भी व्यवस्था बननी चाहिए। कलीमुल्लाह सिद्दीकी ने भी आंदोलन के मुद्दों का समर्थन करते हुए युवाओं और खिलाड़ियों के अधिकारों को लेकर एकजुटता की आवश्यकता पर जोर दिया। नवनिर्माण संकल्प समिति के सचिव दीपक मंडल ने संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं और खिलाड़ियों के अधिकारों की यह लड़ाई किसी व्यक्ति या संस्था के खिलाफ नहीं है। यह रायगढ़ की प्रतिभा और भविष्य के लिए संघर्ष है। उन्होंने कहा कि यदि स्थानीय रोजगार, खिलाड़ी कल्याण और पर्यावरण से जुड़े सवालों पर ठोस पहल नहीं हुई तो आंदोलन को आगे और व्यापक किया जाएगा।

रक्त तिलक से रामचंद्र का स्वागत, भावुक हुआ आंदोलन स्थल

आंदोलन के दौरान ताइक्वांडो खिलाड़ी श्याम गुप्ता ने अपने साथियों के साथ अनशन पर बैठे रामचंद्र शर्मा का रक्त तिलक कर उनका स्वागत किया। इस दौरान खिलाड़ियों ने युवाओं और खिलाड़ियों के अधिकारों की लड़ाई में साथ खड़े रहने का संकल्प व्यक्त किया। रामचंद्र शर्मा ने सबका आभार जताया।

Related Posts