लक्ष्मी प्रसाद स्वर्णकार को रायगढ़ प्रेस क्लब ने दी श्रद्धांजलि
रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहर के मूलतः चांदमारी में रहने वाले और वर्तमान में चन्द्र नगर केलो विहार कॉलोनी निवासी लक्ष्मी प्रसाद स्वर्णकार का गत शुक्रवार रात हृदयगति रुकने से निधन हो गया।
मृदुभाषी और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी लक्ष्मी प्रसाद स्वर्णकार अम्बिकेश स्वर्णकार व पत्रकार राकेश स्वर्णकार के पिता थे। वे अपने पीछे भरे पूरे परिवार को रोते बिलखते छोड़ गए हैं। उनकी अंतिम यात्रा शनिवार की सुबह उनके निवास स्थान चंद्र नगर से निकली और पंजरी प्लांट मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया। उनके ज्येष्ठ पुत्र अम्बिकेश स्वर्णकार ने मुखाग्नि दी।
लक्ष्मी प्रसाद स्वर्णकार के निधन पर रायगढ़ प्रेस क्लब अध्यक्ष हेमंत थवाईत और सचिव नवीन शर्मा सहित समस्त अन्य सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार को सम्बल प्रदान करने के लिए परमपिता से प्रार्थना भी की है।








