गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के संग साझा की जश्ने ईद मिलादुन्नबी की खुशियां

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। मुसलमान मिलादुन्नबी को बड़े शानो शौकत से मनाते हैं. रायगढ़ में सामाजिक संस्था गरीब नवाज रिलीफ फाऊंडेशन के पदाधिकारियों ने मिलादुन्नबी के मौके पर आशा निकेतन वृद्धाश्रम (पहाड़ मंदिर के पास रायगढ़) जाकर बुजुर्ग महिला-पुरुषों को न केवल फल वितरित किया, बल्कि उन्हें दोपहर का खाना खिलाकर मिलादुन्नबी की खुशियां भी साझा की.

rl
previous arrow
next arrow

आश्रम के बुजुर्ग गरीब नवाज रिलीफ फाऊंडेशन के कार्यकर्ताओं को अपने बीच पाकर प्रफुल्लित थे. इस दौरान गरीब नवाज रैली फाउंडेशन के अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह ने कहा कि कि हमारे पैगंबर हजरत मोहम्मद स. अ. व. का फरमान है कि बुजुर्ग रहमत होते है. अल्लाह पाक उस बंदे से खुश होते हैं जो बुजुर्गों का अदब करते हैं. आज इसी हदीस पर अमल करते हुए मिलादुन्नबी की खुशी वृद्ध आश्रम में साझा कर रहे हैं. इस मौके पर गुलाम रहमान खान (सदस्य छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी) और असलम हुसैन (अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ भाजपा) विशेष रूप से उपस्थित थे. गुलाम रहमान खान ने कहा कि यौमे विलादत पर हम अपने पैगंबर के फरमान को अपनी जिंदगी में अपनाएं, उनकी सुन्नतों पर चलने की कोशिश करें। यह कार्यक्रम इसी की एक कड़ी है.

balaji
previous arrow
next arrow

       कार्यक्रम में गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन के शेख कलीमुल्लाह, डॉ. मो. कलीम अत्तारी, अरशद वारसी, कलीम बख्श, मो. शमीम कुरैशी, मोहम्मद रिजवान खान, मो. अनीस सिद्दीकी, अब्दुल कादिर, मो. अशरफ (टाइल्स ) मो. मतीन कुरैशी और सैयद शाहबाज रिजवी उपस्थित थे.

Related Posts