नदी में पानी पी रहे हिरण पर कुत्तों ने किया हमला, पुलिस ने रेस्क्यू कर वन विभाग को सौंपा

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

सारंगढ़ (सृजन न्यूज)। पानी की तलाश में जंगल से भटककर नदी किनारे पहुंचे एक हिरण को देख कुत्तों ने हमला करना चाहा। लेकिन, ऐन मौके पर कोसीर पुलिस ने रेस्क्यू कर हिरण को कुत्तों का शिकार होने से बचा लिया और उसे वन विभाग के सुपर्द कर दिया।

          शुक्रवार दोपहर कोसीर पुलिस पेट्रोलिंग पर निकली थी तभी सूचना मिली कि  नवापारा नदी किनारे के पास एक हिरण जंगल से भागकर पानी पीने आया है और उसे कुछ कुत्ते काटने के लिए दौड़ा रहे हैं। हालांकि, हिरण को कुत्तों के शिकार से बचाने के लिए गांव के लोग भी पीछे पीछे जा रहे थे। लेकिन, ऐन मौके पर पुलिस नदी किनारे पहुंची और हिरण की रेस्क्यू कर कुत्ते से बचा लिया।

             यही नहीं, इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश चंदेल, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अविनाश मिश्रा मुख्यालय सारंगढ के कुशल मार्गदर्शन पर वन विभाग के रेंजर को बुलाकर सही सलामत सुपुर्द भी किया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कुलदीप तिवारी आरक्षक सुरेश बर्मन और प्रदीप रात्रे थाना कोसीर का विशेष योगदान रहा।

You may also like

Leave a Comment