बारूद के ढेर में बैठे रायगढ़ को बचाने फुटकर पटाखा व्यापारी कल्याण संघ आया आगे

by SUNIL NAMDEO
0 comments

गली-मोहल्ले में अवैध पटाखा दुकान में अवैध बिक्री से संभावित हादसे को रोकने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने कलेक्ट्रेट में आयोजित जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं और मांगें सुनीं। जनदर्शन में आवेदकों ने पारिवारिक, आवास, रोजगार, शासकीय योजनाओं के भुगतान, लाइसेंस नवीनीकरण तथा नशे के अवैध विक्रय से जुड़ी समस्याओं एवं अन्य मांगों एवं शिकायतों से संबंधी आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को नियम के अनुसार आवश्यक कार्रवाई कर प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।

rl
previous arrow
next arrow

                              ग्राम टायंग, पोस्ट जैमुरा, तहसील खरसिया निवासी ईश्वरी सिदार ने अपने स्वर्गीय पति विमल सिदार के सेवा अभिलेखों में नाम दर्ज कराने, लंबित देयकों का भुगतान तथा अनुकंपा नियुक्ति के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि उनके पति आदिवासी विकास विभाग के अंतर्गत संचालित शासकीय आदिवासी बालक आश्रम, कुकरीझरिया में आकस्मिक निधि कर्मचारी भृत्य के पद पर कार्यरत थे। पति के असमय निधन के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट और जीवन-यापन की कठिनाई उत्पन्न हो गई है। उन्होंने सेवा संबंधी लंबित कार्यवाही पूरी कराने तथा नियमानुसार अनुकंपा संबंधी लाभ दिलाने का आग्रह किया। कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग को आवेदन पर शीघ्र नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
                          इसी प्रकार रायगढ़ जूटमिल थाना क्षेत्र निवासी शोमनाथ यादव ने बारिश के कारण पूर्णतः क्षतिग्रस्त हुए मकान के संबंध में आवास अथवा मुआवजा राशि का लाभ दिलाने के लिए आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि बारिश के कारण उनका मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे परिवार को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने शासन द्वारा स्वीकृत सहायता का लाभ दिलाने का आग्रह किया। समर प्रताप सिंह भदौरिया ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत पूर्ण किए गए कार्यों का अंतिम भुगतान कराने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि विकासखंड घरघोड़ा के ग्राम पतरापाली एवं फगुरम में योजना के तहत टंकी निर्माण, घरेलू नल कनेक्शन तथा पाइप लाइन सहित विभिन्न कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं। कार्य पूर्ण होने के बावजूद अंतिम भुगतान लंबित होने की बात कहते हुए उन्होंने भुगतान की कार्रवाई शीघ्र कराने का अनुरोध किया। कलेक्टर ने कार्यपालन अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को आवेदन की जांच कर नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

balaji
previous arrow
next arrow

                           जनदर्शन में फुटकर पटाखा व्यापारी कल्याण संघ द्वारा पटाखा लाइसेंस के नवीनीकरण के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। संघ ने बताया कि फुटकर पटाखा व्यवसायियों के लाइसेंस का नवीनीकरण पूर्व में प्रत्येक वर्ष किया जाता था, लेकिन वर्ष 2023-24 से यह व्यवस्था बंद कर दी गई है। इसके स्थान पर नई व्यवस्था के तहत अस्थायी लाइसेंस जारी किए जा रहे हैं। संघ ने पुराने नियम के अनुसार अनुज्ञप्ति एलई-5 को पुनः बहाल करने की मांग की। साथ ही उन्होंने बताया कि नियमों और शर्तों का पालन नहीं होने के कारण कई स्थानों पर गली-मोहल्लों में पटाखों की बिक्री की जाती है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

   तहसील तमनार के ग्राम बड़गांव के ग्रामीणों ने शासकीय विद्यालयों के आसपास बीड़ी, गुटखा, तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री किए जाने की शिकायत की। ग्रामीणों ने विद्यालयों के आसपास संचालित ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाने तथा नशीले पदार्थों की बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। कलेक्टर ने अधिकारियों को जनदर्शन में प्राप्त प्रकरणों का प्राथमिकता के साथ परीक्षण कर नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Related Posts