जनमानस के जीवन पर भगवान राम का प्रभाव : ओपी

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

150 वर्षो से जारी रामलीला में शामिल हुए वित्त मंत्री चौधरी

रायगढ़  (सृजन न्यूज)। आम जनमानस का जीवन हम सबके आराध्य भगवान राम के जीवन से प्रेरणा हासिल करता है। भगवान राम के जीवन से जुड़ी कथाएं मानव जीवन को नैतिक बल प्रदान करती है। उक्त बातें वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम पुसौर में 150 वर्षो से आयोजित रामलीला के आयोजन के दौरान कही।

             इस दौरान ओपी ने कहा रामलीला में शामिल होना उनके लिए सौभाग्य है। रामलीला के प्रति ग्रामवासियों के समर्पण की सराहना करते हुए विधायक चौधरी ने कहा कि वनवास स्वीकार करते हुए भगवान राम ने पिता की आज्ञा का मान रखा, बल्कि 14 बरस वनवास के दौरान जंगलों में रहते हुए उन्होंने आदर्श के ऐसे मिथक स्थापित किए जो दशकों तक उन्हे मर्यादा पुरुषोत्तम राम के रूप में स्थापित करते आए हैं।

            भगवान की पूजा-अर्चना करते हुए उन्होंने दशरथ पुत्र राम से क्षेत्रवासियों की खुशहाली की प्रार्थना की । पुसौर क्षेत्र में 1 करोड़ की लागत से लाइब्रेरी के निर्माण हेतु मंजूरी मिलने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा किआने वाली पीढ़ी का भविष्य सुनहरा करने के लिए शिक्षा आवश्यक है और इसके लिए सार्थक पहल आवश्यक है। मुझे विश्वास है कि भगवान राम से जुड़े सनातन संस्कारो के साथ साथ शिक्षा क्षेत्रवासियों के जीवन में बदलाव लाएगी।

You may also like

Leave a Comment