सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरमकेला में संचालित होगा 10 बिस्तरीय आदर्श सुपोषण केंद्र, एनआरसी बना कुपोषित बच्चों के लिए मददगार
सारंगढ़-बिलाईगढ़ (सृजन न्यूज)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में जिले में कुपोषण उन्मूलन की दिशा में जिला प्रशासन के निरंतर प्रयास सकारात्मक परिणाम दे रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरमकेला में आदर्श सुपोषण गृह (एनआरसी) का शुभारंभ फीता काट कर किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े, अध्यक्षता कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू एवं विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय नायक, नगर पंचायत अध्यक्ष सत्यभामा नायक, जनपद अध्यक्ष डॉ. विद्या चौहान, जनप्रतिनिधि, कर्मचारी-अधिकारियों, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवधेश पाणिग्राही की उपस्थित में भारत माता, भगवान धनवंतरी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े ने कहा कि बरमकेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आज एनआरसी शुभारंभ हो गया है। इस क्षेत्र के कुपोषित बच्चों का यहां माताओं के साथ कमजोर बच्चों को डॉक्टरों के विशेष सहयोग से, कुपोषण से जूझ रहे बच्चों के स्वास्थ्य सुधार में यह केंद्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यहां बच्चों को पौष्टिक आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच तथा चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने कहा कि कुपोषित बच्चों का सही समय पर उनके देखभाल कर सकते हैं और कुपोषण से बाहर ला सके इसी कड़ी में आज यहां 10 बिस्तरीय आदर्श सुपोषण केंद्र का शुभारंभ किया गया। सभी आम जनता से निवेदन है कि महिलाओं और कुपोषित बच्चों को यहां एनआरसी तक लाएं जिससे जिले में कुपोषित बच्चों की मृत्यु दर को कम कर सकते हैं। अपने कुपोषित बच्चों को शासन की इस सुविधा का लाभ लेकर कुपोषण मुक्त करें ताकि बच्चे का शारीरिक और मानसिक विकास हो सके। एनआरसी के माध्यम से क्षेत्र के कुपोषित बच्चों को उपचार, पोषण आहार एवं आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यह केंद्र क्षेत्र में कुपोषण से जूझ रहे बच्चों के उपचार और बेहतर स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। शुभारंभ के दौरान कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरमकेला का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध सेवाओं, ओपीडी एवं आईपीडी की स्थिति की जानकारी ली तथा मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर उमेश कुमार साहू एसडीएम, शिक्षा शर्मा डिप्टी कलेक्टर, बरमकेला जनपद पंचायत अध्यक्ष डॉ. विद्या चौहान, जिला पंचायत सदस्य डॉ. अभिलाषा नायक, सहोद्रा सिदार, मनोहर पटेल, किशोर पटेल, ताराचंद पटेल, गरिमा पटेल, पुनीतराम चौहान पूर्व सदस्य अनुसूचित जाति आयोग छग, गनेशी चौहान, राजकिशोर पटेल, डॉ अवधेश पाणिग्राही (खण्ड चिकित्सा अधिकारी), डॉ. संजय पटेल, डॉ. नारायण राठौर, ईश्वर प्रसाद दिनकर बीपीएम सहित सभी स्टाफ उपस्थित थे।








