3
रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहर के प्रतिष्ठित फर्म चौधरी ज्वेलरी के संचालक धर्मपाल चौधरी के जेष्ठ पुत्र लेखराज चौधरी (लक्की) का गत सोमवार को असामयिक देहांत हो गया।
मिलनसार, मृदुभाषी और समाजसेवी प्रवृत्ति के लक्की चौधरी कोरबा निवासी चेतन चौधरी, महोदय इंटरप्राइजेस कारगिल चौक के परमाननंद चौधरी, गणेश रेडियो एंड इलेक्ट्रानिक के संचालक कमल चौधरी और गोविन्द चौधरी के भतीजे थे। उनकी अंतिम यात्रा आज शाम 4 बजे चक्रधर नगर सिंधी कॉलोनी स्थित चौधरी निवास से निकलेगी। पंजीरी प्लांट स्थित मुक्ति धाम में उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा। अपने पीछे भरे पूरे परिवार को छोड़कर जाने वाले लक्की चौधरी के निधन से सिंधी समाज रायगढ़ में शोक की लहर है।







