एग्रीटेक, खाद, बिजली बिल में बेतहाशा बढ़ोतरी, बिजली की आंख मिचौली और फ्लाई एश मुद्दे को लेकर किसानों ने की बैठक

by SUNIL NAMDEO
0 comments

आगामी बैठक में विस्तृत रुपरेखा के साथ जमीनी लड़ाई की तय हुई रूपरेखा

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे किसानों ने एक बैठक आहूत की। बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा भी हुई। बैठक में प्रमुख रूप से एग्रीटेक, खाद, बिजली बिल में बेतहाशा बढ़ोतरी, बिजली की आँख मिचोली और फ्लाई एश जैसे मुद्दों को प्रमुखता से रखा गया।

rl
previous arrow
next arrow

    किसानों ने अपनी पीड़ा में बताया की सरकार के पास हमारे राजस्व से जुड़ी हुई ऐसी कौन सी जानकारी नहीं है जो हमें एग्रीटेक के नाम से बार – बार परेशान कर रही है। सोसाइटी में खाद की उपलब्ध होते हुए भी किसानों को हर तीसरे चौथे दिन चक्कर कटवा रहे हैं। एक तरह सरकार महतारी वंदन के नाम से पैसा दे रही है तो दूसरी ओर बिजली बिल और गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी कर वसूल ले रही है। इन समस्याओं को देखते हुए आगामी बैठक में एक विस्तृत रुपरेखा के साथ जमीनी लड़ाई की बात की गई।

balaji
previous arrow
next arrow

  बैठक में प्रमुख रूप से किसान नेता लल्लू सिंघ, हरविंद चौधरी, नीलकंठ साहू, सरजीत सिंघ, सुनील पटेल, जनक राम साव, भीम दास महंत और दलवीर सिंघ समेत धरतीपुत्र व किसान हितैषी भी मौजूद थे।

Related Posts