प्रयागराज ट्रेन का ट्रेड यूनियन काउंसिल ने रायगढ़ में किया जोरदार स्वागत

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। विशाखापट्टनम से धर्म नगरी प्रयागराज जा रही ट्रेन का रायगढ़ स्टेशन पहुंचने पर उत्साह का माहौल देखने को मिला. ट्रेड यूनियन काउंसिल पदाधिकारियों ने गाजेबाजे के साथ स्वागत किया. स्टेशन में प्रयागराज जा रहे यात्रियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया तो वहीं लोको पायलेट्स को भी माला पहनाते हुए ट्रेन को फूलों से सजाया गया.
                               उल्लेखनीय है कि यात्री सुविधाओं के लिए ट्रेड यूनियन काउंसिल सतत प्रयास करता रहा है. विगत 27 मार्च को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे कर महाप्रबंधक तरुण प्रकाश के रायगढ़ प्रवास पर अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह के नेतृत्व मे ट्रेड यूनियन काउंसिल का प्रतिनिधि मंडल महाप्रबंधक से मिला और 11 सूत्रीय मांगों पर चर्चा कर ज्ञापन सौपा. प्रतिनिधिमंडल ने इस बात को प्रमुखता से उठाया कि औद्योगिक नगरी रायगढ़ से दक्षिण भारत विशाखापट्टनम, चेन्नई वेल्लोर तिरुपति बैंगलोर के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं है. जबकि ये शहर शिक्षा चिकित्सा धार्मिक आईआईटी हब के केंद्र है. जिससे क्षेत्रीय नागरिकों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है।

rl
previous arrow
next arrow

                                           वहीं प्रयागराज धार्मिक आस्था का केंद्र है जिसके लिए रायगढ़ से कोई सीधी ट्रेन व्यवस्था नहीं है. महाकुंभ के अवसर पर ट्रेन सुविधा दी गई थी. इस सुविधा को यथावत रखते हुए प्रयागराज के लिए कोई सीधी ट्रेन चलाई जावे. महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने प्रतिनिधि मंडल की बातों को गौर से सुना और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया. आश्वासन को अमली जामा पहनाते हुए विशाखापट्टनम प्रयागराज साप्ताहिक ट्रेन( 04160 – 04159) प्रारंभ की गई. ट्रेड यूनियन काउंसिल रायगढ़ के संरक्षक गणेश कछवाहा, प्रमोद शराफ अध्यक्ष कलीमुल्लाह, सचिव श्याम जायसवाल ने ट्रेन परिचालन के लिए रेलवे प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई है कि अन्य लंबित मांगे यथा नर्मदा एक्सप्रेस का परिचालन रायगढ़ से किए जाने, कोरबा के लिए पैसेंजर ट्रेन प्रारंभ किए जाने, वर्षों से लंबित महाराजा चक्रधर सिंह टर्मिनल की स्थापना के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

balaji
previous arrow
next arrow

          इस अवसर पर ट्रेड यूनियन काउंसिल के संरक्षक प्रमोद सराफ अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह, सचिव श्याम जायसवाल, विष्णु यादव, मदन पटेल, संजीव सेठी, सुदर्शन उरांव, प्रकाश सिंह, भरत निषाद, श्याम देवकर, रासबिहारी खम्हारी, शांति लाल खोडियार, दीपक सिंह, विनय मोहन ठेठवार, टिल्लो राम, विशाल यादव, राकेश ब्रहमे आदि उपस्थित थे. यह विज्ञप्ति सचिव श्याम जायसवाल ने जारी की.

Related Posts