सशिमं लोचन नगर में 15 अगस्त पर निकली प्रभात फेरी

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। सरस्वती शिशु मंदिर लोचन नगर रायगढ़ में आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रातः 7:30 बजे घोष दल के साथ प्रभात फेरी भारत माता की जय, वंदे मातरम, स्वतंत्रता दिवस अमर रहे के नारे लगाते हुए विद्यालय से निकल कर मुख्य मार्ग डिग्री कॉलेज, बैंक कॉलोनी से पुनः विद्यालय आई। मुख्य अतिथि शशिभूषण शर्मा ने ध्वजारोहण किया जो एमएसपी के डिप्टी मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) विभाग हैं तो विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता शिशिर वर्मा, सरस्वती शिशु मंदिर समिति के सदस्य साथ में डी. पटनायक (व्यवस्था प्रमुख) एवं समिति के उपाध्यक्ष उपस्थित थे।

rl
previous arrow
next arrow

     ध्वजारोहण के पश्चात मां सरस्वती, ओम एवं भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलन, मातृ वंदना के बाद अतिथियों का तिलक रोली, पुष्प गुच्छ एवं बेच लगाकर स्वागत किया गया। प्राचार्य कुबेर माली ने अतिथियों का परिचय कराया। मुख्य अतिथि ने उद्बोधन में कहा कि हमने आजादी बड़ी यातना सहकर पाई है। कितने फांसी पर चढ़े, सीने में गोलियां खाई, हमें अपनी आजादी को बचाकर रखनी है। विद्यालय के भैया-बहनों सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत मनभावन नृत्य, भाषण, देशभक्ति गीत से सबका दिल जीता। मुख्य अतिथि द्वारा 2025 में जिन भैया बहनों ने कक्षा में प्रथम, द्वितीय,एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया था, उन्हें सम्मान दिया गया। अंत में विशिष्ट अतिथि शिशिर वर्मा ने अपने उद्बोधन में विद्यालय परिवार और पालकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। डी. पटनायक ने आज के संदर्भ में अपनी संक्षिप्त बातें कहीं। प्राचार्य ने आभार प्रदर्शन किया। वंदे मातरम् गीत के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई।

balaji
previous arrow
next arrow

       इस अवसर पर विद्यालय परिवार से रेणुका, संघमित्रा मिश्र, ओजस्वी तिवारी, कविप्रिया ठाकुर, विमला, पुष्पांजलि, पुष्पा, प्रतिमा, ज्योति, मेनका, करिश्मा, केन्द्रिका, रीना, तरूणी व उत्तरा महेश भी उपस्थित थे। संघमित्रा मिश्र ने मंच संचालन किया।

Related Posts