अभाविप ने आजादी दिवस पर की भारत माता की आरती

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई रायगढ़ के मुख्य चक्रधर नगर चौक पर भव्य ‘भारत माता की आरती’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में छात्र-छात्राएँ, युवा एवं आसपास के प्रबुद्ध नागरिक उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे। पूरा कार्यक्रम देशभक्ति के रंगों और ‘भारत माता की जय’ के जयकारों से गुंजायमान रहा।

rl
previous arrow
next arrow

   अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर मंत्री रुचि मिश्रा ने युवाओं को संबोधित करते हुए एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल दौर में हमारे युवा अपना अधिकांश समय मोबाइल और सोशल मीडिया (स्क्रीन टाइम) पर बिता रहे हैं। विद्यार्थी परिषद का इस कार्यक्रम के माध्यम से छोटा और सकारात्मक प्रयास है कि युवा अपने मोबाइल स्क्रीन से बाहर आएं। वे अपने आसपास के परिवेश को देखें, सामाजिक और राष्ट्रीय गतिविधियों से जुड़ें तथा अपने समय का सदुपयोग भजन, ईश्वर भक्ति और राष्ट्र सेवा में करें।
अभाविप का उद्देश्य इस आयोजन के जरिए विद्यार्थियों और युवाओं तक यह संदेश पहुंचाना था कि वे आभासी (डिजिटल) दुनिया से बाहर निकलकर वास्तविक जीवन में अपने समाज और देश के प्रति सजग बनें। स्थानीय भाषा और आत्मीयता के संगम से चक्रधर नगर चौक पर आयोजित यह कार्यक्रम भव्य, प्रेरणादायक और ऐतिहासिक रूप से सफल रहा। उपस्थिति ने यह साबित कर दिया कि सही मार्गदर्शन मिलने पर आज का युवा राष्ट्र निर्माण के लिए सदैव तत्पर है।

balaji
previous arrow
next arrow

Related Posts