बेलादुला में युवक ने लगाई फांसी, बेऔलाद होने का झेल रहा था दंश

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहर के बेलादुला मोहल्ले के एक युवक ने फांसी लगाते हुए असमय अपनी जिंदगी खत्म कर ली। मृतक की पहचान रामनारायण सिदार के रूप में हुई, जो यश प्रिंटर्स में काम करता था। शादी के बाद संतान नहीं होने से वह परेशान रहता था। चक्रधर नगर पुलिस घटना का सच खंगाल रही है।

rl
previous arrow
next arrow

            रविवार सुबह चक्रधर नगर के बेलादुला के खर्राघाट मोहल्ले में उस समय सनसनी फैल गई, पूर्व पार्षद सीताराम विश्वकर्मा के घर के समीप रहने वाले राम नारायण सिदार (35 वर्ष) की लाश उसके घर में बंधे फांसी पर संदिग्ध परिस्थितियों में झूलती मिली। बताया जाता है कि यश प्रिंटर्स में कम्प्यूटर के साथ मशीन चलाने वाला राम विवाहित था, मगर कोई औलाद नहीं होने से काफी परेशान रहा करता था।

balaji
previous arrow
next arrow

     मोहल्ले वासियों की माने तो राम पिछले कुछ समय से किसी अनजाने भय से खिन्न रहता था। आज सुबह भी वह काफी परेशान था और कई लोगों को फोन भी किया। फिर न जाने से क्या सूझी कि जिंदगी से मोह भंग होते ही वह फांसी के फंदे पर झूल गया। बहरहाल, बेलादुला के राम सिदार ने किन कारणों से त्रस्त होकर आत्महत्या का रुख अख्तियार किया, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं, घटना की सूचना चक्रधर नगर थाना प्रभारी राकेश मिश्रा को मिलने पर राम सिदार के पोस्टमार्टम की कार्रवाई होगी।

Related Posts