





















रायगढ़ (सृजन न्यूज)। सरस्वती शिशु मंदिर लक्ष्मीपुर रायगढ़ में 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि डॉक्टर मनीष बेरीवाल (चार्टर प्रेसिडेंट रोटरी क्लब) रहे। विशिष्ट अतिथि रोटरी क्लब अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के पूर्व छात्र और आयकर अधिवक्ता, प्रबंध करनी समिति के उपाध्यक्ष, रोटरी क्लब के सदस्य पंकज गोयल ने की। प्रबंध समिति के अध्यक्ष चक्रधर पटेल, व्यवस्थापक एलपी कटकवार अतिथियों के साथ मंच पर आसीन हुए।
सर्वप्रथम राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। उसके पश्चात माँ भारती ओमकार और मां सरस्वती की छाया चित्रों पर माल्यार्पण कर भारत माता की आरती की गई। डॉ. बेरीवाल ने अपने उद्बोधन में स्वतंत्रता दिवस की महत्ता एवं विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में शैक्षणिक संस्थाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। संतोष अग्रवाल ने विद्या भारती द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर के शिक्षा व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए सनातन संस्कृति के महत्व को भी रेखांकित किया
प्रबंध समिति के व्यवस्थापक और राज्य कर्मचारी बीमा आयोग के रीजनल सदस्य लक्ष्मण प्रसाद कटकवार ने विद्यालय के स्वर्णिम कालखंड को याद करते हुए सरस्वती शिशु मंदिर को पूर्व वैभव के परम शिखर तक ले जाने की बात कहते हुए समाज से सहयोग की अपेक्षा भी की। इस अवसर पर विद्यालय के बोर्ड कक्षाओं में उत्तीर्ण भैया-बहनों को पुरस्कृत किया गया। कक्षा साजसज्जा प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत, भाषण, झांकी की प्रस्तुति की गई। स्वतंत्रता दिवस समारोह की इस पावन एवं मधुर बेला में रायगढ़ रोटरी क्लब ने विद्यालय में अध्यनरत भैया बहनों एवं अभिभावकों का दंत परीक्षण शिविर लगाया।

इस अवसर पर रोटरी क्लब के आनंद नाहड़िया, आशीष महामिया, विजय अग्रवाल, अंकित कलानोरिया, डॉ. राहुल अग्रवाल, डॉ. खुशबू अग्रवाल, डॉ. मधुलिका बेरीवाल, प्रेमा अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, रीता अग्रवाल, डॉ. नेहा अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्या विनीता देवी श्रीवास एवं विद्यालय परिवार का योगदान रहा। मंच संचालन आचार्य राम प्रसाद दुबे,किशोर भारती के भैया देवांश श्रीवास और आभार प्रदर्शन एलपी कटकवार ने किया।







