बंगाली समाज ने तिरंगे को सलामी देकर देशभक्ति का दिया परिचय






















रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहर के मिलनी काली बाड़ी में बंगाली समाज ने आजादी दिवस बड़े धूमधाम से मनाते हुए देशभक्ति का परिचय दिया। बिजली विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी रणधीर देयासी ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।
15 अगस्त को मिलनी काली बाड़ी में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। ध्वजारोहण प्रातः 9बजे मिलनी काली बाड़ी के प्रांगण में अध्यक्ष रणधीर देयासी ने करते हुए राष्ट्रगान एवं राष्ट्र गीत गाकर ध्वज का सम्मान किया। साथ ही वीर शहीदो को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
इस अवसर पर मिलनी काली बाड़ी के सभी महिला एवं पुरुष सदस्यों ने स्वस्फूर्त देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। पूरे परिसर में वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारे से गूंज उठा। इस देशभक्ति कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए। वहीं, मिठाई वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।








