राम नाम की स्याही ने देश में छोड़ी अमिट छाप : ‘राम-नामी’ बनी सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री – ओपी चौधरी

by SUNIL NAMDEO
0 comments

वित्त मंत्री ने कहा – छत्तीसगढ़ की माटी की खुशबू दिल्ली तक पहुंची

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। छत्तीसगढ़ की संस्कृति ने देश का दिल जीत लिया है। 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में प्रदेश के रामनामी समुदाय पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म राम-नामी को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का सम्मान मिला है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी ने सोशल मंच से निर्देशक भरतबाला गणपति एवं पूरी टीम को हार्दिक बधाई दी।

rl
previous arrow
next arrow

    मंत्री श्री चौधरी ने इस अवॉर्ड को हमारे पुरखों का आशीर्वाद बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ वासियों के लिए यह उपलब्धि गर्वीली है। दशकों से रामनामी समाज की आस्था, उनका संघर्ष, उनका समर्पण आज राष्ट्रीय पटल पर चमक उठा है। अपने शरीर में माथे से लेकर पांव तक ‘राम-राम’ गुदवाने वालो के लिए यह सिर्फ आस्था का विषय नहीं बल्कि सामाजिक क्रांति थी। भरत बाला ने इस क्रांति को कैमरे में कैद कर देश दुनिया को दिखा दिया।

balaji
previous arrow
next arrow

ओपी चौधरी ने कहा यह फिल्म का एवार्ड सिर्फ सम्मान नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ की आत्मा का सम्मान है। छत्तीसगढ़ की रामनामी सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।

Related Posts